How to Make Sattu Drink: न चीनी, न मसाला, गर्मी में रोज इस तरह बनाएं ठंडा-ठंडा सत्तू का शरबत

How to Make Sattu Drink: गर्मी के मौसम में तेज धूप की वजह से हर वक्त थकान या डिहाइड्रेटेड महसूस करना आम बात है. ऐसे में सत्तू का शरबत आपके लिए बेहद फायदेमंद हो सकता है.

Advertisement
गर्मी में रोज पिएं सत्तू ड्रिंक (Photo: ITG) गर्मी में रोज पिएं सत्तू ड्रिंक (Photo: ITG)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 15 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 9:30 PM IST

How to Make Sattu Drink: गर्मी के मौसम में चिलचिलाती धूप और उमस के बीच शरीर को हाइड्रेटेड, ठंडा और एनर्जेटिक बनाए रखना किसी चुनौती से कम नहीं है. ऐसे में उत्तर भारत का लोकल और पॉपुलर देसी प्रोटीन शेक यानी सत्तू का शरबत आपके लिए एक वरदान की तरह काम करता है. भुने हुए चनों को पीसकर तैयार किया गया यह पारंपरिक सुपरफूड न केवल स्वादिष्ट है बल्कि पोषण का पावरहाउस भी होता है.

Advertisement

सत्तू के शरबत के फायदे
शिल्पा शेट्टी से लेकर जाने-माने सेलिब्रिटी शेफ रणवीर बरार भी इसकी तारीफें कर चुके हैं और अपने यूट्यूब पर इसकी रेसिपी भी शेयर कर चुके हैं. अगर आप भी गर्मी में हर वक्त थका हुआ और डिहाइड्रेटेड महसूस करते हैं तो सत्तू का शरबत आपकी खोई हुई एनर्जी को वापस लाने का सबसे सस्ता और प्रभावी तरीका है.

सत्तू के शरबत की रेसिपी

सत्तू - अपनी जरूरत के अनुसार ले सकते हैं

ठंडा पानी - 1 से 2 गिलास

भुना जीरा पाउडर - आधा छोटा चम्मच

काला नमक - स्वादानुसार

नींबू का रस 

बारीक कटा प्याज और हरी मिर्च 

पुदीने की पत्तियां

बनाने का तरीका

एक बड़े गिलास में सत्तू निकालें और थोड़ा सा पानी डालकर गुठलियां खत्म होने तक मिलाएं.

अब बचा हुआ ठंडा पानी डालें और अच्छी तरह घोल लें.

Advertisement

इसमें काला नमक, भुना जीरा, नींबू का रस और कटी हुई मिर्च-प्याज डालें. आप इस दौरान इसमें हल्का गुड़ मिला सकते हैं जो टेस्ट को बैलेंस करेगा.

पुदीने की पत्तियों के साथ ठंडा-ठंडा सर्व करें. आप चाहें तो इसमें मिश्री या गुड़ डालकर मीठा शरबत भी बना सकते हैं. 

सत्तू के शरबत के बेमिसाल फायदे
सत्तू की तासीर प्राकृतिक रूप से ठंडी होती है. यह भीषण गर्मी में भी शरीर के आंतरिक तापमान को संतुलित रखता है और आपको लू से बचाता है.

ग्लूकोज या सॉफ्ट ड्रिंक्स के बजाय सत्तू का सेवन करें. यह आयरन, मैंगनीज और मैग्नीशियम से भरपूर होता है, जो थकान को तुरंत मिटाकर शरीर में स्फूर्ति भर देता है.

फाइबर की उच्च मात्रा होने के कारण यह पाचन तंत्र को दुरुस्त रखता है. यह न केवल कब्ज की समस्या को दूर करता है, बल्कि आंतों को ठंडा रखकर एसिडिटी से भी राहत दिलाता है.

सत्तू एक लो ग्लाइसेमिक इंडेक्स फूड है. इसका सेवन करने के बाद आपको जल्दी भूख नहीं लगती जिससे यह वजन घटाने की चाहत रखने वालों के लिए एक बेहतरीन मील रिप्लेसमेंट है.

प्रोटीन से भरपूर और लो-शुगर होने के कारण यह मधुमेह के रोगियों के लिए एक हेल्दी ऑप्शन है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement