How to make Rose Lassi: क्या आपने पी गुलाब की लस्सी? स्वाद ऐसा कि भूल जाएंगे बाजार की कोल्ड ड्रिंक

गर्मियों की दोपहर में अक्सर लोग लस्सी पीना पसंद करते हैं लेकिन रोज-रोज वही साधारण लस्सी से बोरियत होने लगती है. ऐसे में गुलाब की लस्सी आपको शाही टेस्ट और ताजगी का अहसास कराती है. इसकी खुशबू और हल्का गुलाबी रंग न केवल सुकून देता है बल्कि गुलाब की पंखुड़ियों की तासीर पेट को अंदर से ठंडा रखने में भी मदद करती हैं.

Advertisement
गुलाब लस्सी (Photo: AI Generated) गुलाब लस्सी (Photo: AI Generated)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 23 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 9:37 PM IST

उत्तर भारत की तपती गर्मी में लस्सी एक ऐसी ड्रिंक है जो हर घर, ढाबे, रेस्ट्रॉन्ट और होटेल में बनती है और लोग इसे खूब पीते हैं. लेकिन अक्सर हम वही पुरानी सादी लस्सी पी-पीकर बोर हो जाते हैं इसलिए क्यों ना आप गुलाब की लस्सी को ट्राई करें. गुलाब न केवल अपनी खुशबू के लिए जाना जाता है बल्कि इसकी तासीर बेहद ठंडी होती है जो लू और एसिडिटी से बचाने में कारगर है.

Advertisement

दही के प्रोबायोटिक्स और गुलाब के अर्क का यह मिश्रण एक ऐसा मिश्रण है जो आपको रिफ्रेश करने के साथ-साथ आपके मूड को भी बूस्ट कर देता है. यहां हम आपको गुलाब की लस्सी बनाने की परफेक्ट रेसिपी बता रहे हैं. 

शाही गुलाब लस्सी बनाने के लिए आपको चाहिए होंगी ये चीजें
ताजा गाढ़ा दही: 2 कप

गुलाब का शरबत या रूहअफजा: 3-4 बड़े चम्मच

ठंडी दूध की मलाई: 1 बड़ा चम्मच 

इलायची पाउडर: 1/4 चम्मच

सूखी या ताजी गुलाब की पंखुड़ियां

बारीक कटे पिस्ते: 1 चम्मच

ठंडा पानी या दूध: आधा कप

बर्फ के टुकड़े

बनाने का तरीका

एक ब्लेंडर जार में ताजा दही, गुलाब का शरबत, इलायची पाउडर और ठंडा पानी (या दूध) डालें.

अब इसमें बर्फ के टुकड़े डालें और इसे 1-2 मिनट तक अच्छी तरह ब्लेंड करें जब तक कि ऊपर गाढ़ा झाग न आ जाए. गुलाब के शरबत में चीनी होती है, इसलिए अलग से चीनी डालने से पहले चख लें.

Advertisement

तैयार लस्सी को लंबे कांच के गिलासों में निकालें.

ऊपर से एक चम्मच मलाई डालें, कटे हुए पिस्ते और गुलाब की पंखुड़ियों से सजाकर इसे बिल्कुल ठंडा-ठंडा सर्व करें.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement