Kolkata Famous Phuchka: क्या आपने खाया कोलकाता का फेमस पुचका? भूल जाएंगे दिल्ली के गोलगप्पे का स्वाद

कोलकाता के पुचका और दिल्ली के गोलगप्पों के बीच की जंग हमेशा जारी रहती है लेकिन जो एक बार पुचका चख लेता है वो इसका दीवाना हो जाता है. यहां हम आपको कोलकाता के पॉपुलर पुचका की रेसिपी बता रहे हैं, साथ यह भी कि दोनों के बीच क्या अंतर है.

Advertisement
कोलकाता का फेमस पुचका अब घर पर (Photo: ITG) कोलकाता का फेमस पुचका अब घर पर (Photo: ITG)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 27 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 8:24 PM IST

अगर आप सोचते हैं कि गोलगप्पा और पुचका एक ही चीज हैं तो शायद आपने अभी तक कोलकाता के असली पुचका का स्वाद नहीं चखा है. पुचका सिर्फ एक स्नैक नहीं बल्कि कोलकाता की गलियों की जान है. यह दिल्ली के सूजी वाले गोलगप्पों या मुंबई की पानी-पूरी से थोड़ा अलग होता है.

दिल्ली और उत्तर भारत में मिलने वाले गोलगप्पों में मटर और उबले आलू की स्टफिंग भरी जाती है. वहीं पुचका अपने खास मसालेदार मसले हुए आलू और इमली के तीखे-खट्टे पानी के लिए मशहूर है. ये ज्यादा कुरकुरे होते हैं. एक पुचका मुंह में जाते ही आपके मुंह के अंदर जो मसालों ब्लास्ट होता है वो आपको गोलगप्पों का स्वाद भुला देगा.

Advertisement

कोलकाता पुचका की रेसिपी

पूरी बनाने के लिए 

गेहूं का आटा

फिलिंग के लिए 

उबले हुए आलू, भीगे हुए काले चने, बारीक कटी हरी मिर्च, भुना जीरा-धनिया पाउडर, इमली का पल्प, काला नमक और ढेर सारा फ्रेश हरा धनिया.

तीखा पानी बनाने के लिए 

इमली का गाढ़ा पानी, पुदीना-धनिया पेस्ट, 'गोंधोराज' नींबू (कोलकाता की खासियत), काला नमक और स्पेशल पुचका मसाला.

बनाने का तरीका
आलू तैयार करें: उबले हुए आलुओं को मैश करें. इसमें उबले काले चने, कटी हरी मिर्च, भुना मसाला, नमक और थोड़ा सा खट्टा पानी मिलाकर अच्छे से मिक्स करें.

पानी बनाएं: एक बड़े बर्तन में इमली का पानी लें. इसमें पुदीना पेस्ट, नमक और भुना मसाला डालें. सबसे जरूरी इसमें गोंधोराज नींबू का रस और उसके छिलके के टुकड़े डालें, इससे असली कोलकाता वाला फ्लेवर आएगा.

असेंबल करें: पूरी के बीच में छेद करें, उसमें तैयार आलू का मसाला भरें और तीखे इमली के पानी में डुबोकर तुरंत सर्व करें.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement