How to Remove Ants: न चीनी होगी खराब, न होगा नुकसान, डिब्बे में डाल दें ये एक चीज, फिर पास नहीं भटकेंगी चींटियां

How to Get Rid of Ants: क्या आपके किचन में रखे चीनी के डिब्बे में चींटियों ने डेरा जमा लिया है. अगर हां तो यहां हम आपको इससे निपटने का बहुत ही कमाल का तरीका बता रहे हैं जिससे आप बिन बुलाए इन मेहमानों से छुटकारा पा सकते हैं.

Advertisement
चींटियों को कैसे भगाएं (Photo: ITG) चींटियों को कैसे भगाएं (Photo: ITG)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 05 मई 2026,
  • अपडेटेड 9:46 AM IST

How to Get Rid of Ants: चीनी के डिब्बे में चींटी लगना बहुत ही सामान्य बात है. किचन में साफ-सफाई का कितना भी ध्यान रखा जाए लेकिन मीठी चीजों की महक चींटियों को अपनी ओर खींच ही लेती है. सबसे ज्यादा परेशानी तब होती है जब चींटियां चीनी के डिब्बे के अंदर अपना घर बना लेती हैं. इन्हें एक-एक करके निकालना लगभग नामुमकिन होता है और चींटियों वाली चीनी इस्तेमाल करना भी सेहत के लिहाज से ठीक नहीं लगता.

Advertisement

चीटियों से कैसे पाएं छुटकारा

अक्सर लोग या तो वो चीनी फेंक देते हैं या फिर उसे घंटों धूप में रखते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि आपकी रसोई में मौजूद एक छोटा सा मसाला चींटियों को मिनटों में गायब कर सकता है. आज हम आपको उसी एक खास चीज के बारे में बताएंगे जो आपकी इस समस्या को जड़ से खत्म कर देगी.

चीटियों को भगाने के लिए अपनाएं ये तरीके

1- चींटियों से छुटकारा पाने के लिए आप लौंग का नुस्खा अपना सकते हैं. चींटियों को भगाने के लिए लौंग बहुत कारगर मानी जाती है. ऐसे में अगर चीनी में चींटियां घुस गई हैं तो आप डिब्बे में 5-6 लौंग डाल दें और ढक्कन को थोड़ा खुला छोड़ दें. लौंग की तेज गंध चींटियों को बर्दाश्त नहीं होती और वो अपने आप बाहर निकलने लगेंगी.

Advertisement

2- दोबारा चींटियों को आने से रोकने के लिए चीनी के डिब्बे में 4-5 लौंग डालकर ही रखें. इससे चीनी में महक भी अच्छी रहती है और चींटियां कभी पास नहीं आतीं.

3- अगर आपके घर में लौंग नहीं है तो आप डिब्बे के चारों ओर थोड़ा सा दालचीनी पाउडर छिड़क सकते हैं. 

4- इसके अलावा चीनी के डिब्बे में एक तेजपत्ता भी डाल सकते हैं. इनकी गंध भी चींटियों को दूर रखती है.

5- सिरका भी चीटियों को भगाने का रामबाण उपाय है. सिरके की तेज गंध चीटियों को बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होती. चीटियां चलते समय एक खास तरह की गंध (फेरोमोन्स) छोड़ती हैं जिससे बाकी चीटियां उनके पीछे चलती हैं. सिरका इस गंध को खत्म कर देता है. इसके लिए आप एक स्प्रे बॉटल में विनेगर और पानी को भर लें और जहां चींटियां आती हैं वहां स्प्रे कर दें. कुछ ही समय में आपकी दिक्कत दूर होने लगेगी. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement