दही में डाल दें इस चीज का छोटा सा टुकड़ा, फ्रिज के बाहर भी 15 दिन तक नहीं होगा खट्टा; सभी पूछेंगे ये सीक्रेट ट्रिक

गर्मियों में दही का खट्टा होना एक आम समस्या है, लेकिन नारियल का एक छोटा टुकड़ा इस परेशानी को जड़ से खत्म कर सकता है. चलिए जानते हैं उस देसी ट्रिक के बारे में जिससे आप घर में जमे दही को 10-15 दिनों तक बिना खट्टा हुए ताजा और मीठा बनाए रख सकते हैं.

Advertisement
गर्मियों में दही बार-बार खट्टा हो जाता है. (Photo: ITG) गर्मियों में दही बार-बार खट्टा हो जाता है. (Photo: ITG)

आजतक लाइफस्टाइल डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 21 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 7:32 AM IST

गर्मियों की तपती दोपहर हो या फिर गर्म रात, खाने की थाली में ठंडी-ठंडी दही न हो, ऐसा तो हो ही नहीं सकता. इस मौसम में घरों में रोजाना दही खाई जाती है. लोग रायते से लेकर कढ़ी और लस्सी तक के रूप में दही को अपनी डाइट में शामिल करते हैं. लेकिन जब घर में दही जमाने की बात आती है, तो हर घर में एक समस्या देखने को मिलती है और वो है दही का खट्टा होना. गर्मियों में अक्सर सुबह जमाया हुआ मीठा दही शाम होते-होते इतना खट्टा हो जाता है कि उसका स्वाद चखना भी मुश्किल हो जाता है.

Advertisement

फ्रिज में रखने के बावजूद दही कई बार खट्टा हो जाता है. अगर आप भी हर दूसरे दिन खट्टे दही को फेंकने या उसे जबरदस्ती इस्तेमाल करने से परेशान हैं, तो अब परेशान न हों. आप एक छोटा सा उपाय करके आसानी से दही को खट्टा होने से बचा सकते हैं. ये टुकड़ा नारियल का होता है. जी हां, सिर्फ एक टुकड़ा नारियल आपके दही को कई दिनों तक बाजार जैसा ताजा और मीठा रख सकता है.

क्या है ये नारियल वाला ट्रिक?
दही में नारियल का टुकड़ा डालने वाली ये ट्रिक हो सकता है आपने पहली बार सुनी हो, लेकिन ये कोई नया ट्रेंड नहीं है. दही को खट्टा होने से बचाने के लिए लोग इस तरीके को बहुत पहले से इस्तेमाल करते आ रहे हैं. पहले जब फ्रिज नहीं होते थे, तब लोग दही को ज्यादा समय तक ताजा रखने के लिए इस तरह के उपाय अपनाते थे.

Advertisement

 दही में जो बैक्टीरिया होते हैं, वही उसे जमाते भी हैं और समय के साथ खट्टा भी बनाते हैं. लेकिन जब आप उसमें नारियल का छोटा टुकड़ा डालते हैं तो वो इस प्रोसेस को थोड़ा धीमा कर देता है, जिससे दही जल्दी खट्टा नहीं होता.

कैसे करें इस्तेमाल? 
अगर आप भी इस ट्रिक की मदद से दही को खट्टा होने से बचाना चाहते हैं तो

  1. आपको सबसे पहले नॉर्मल तरीके से दूध से दही जमानी है.
  2. जब आपकी दही पूरी तरह से जम जाए तब एक ताजा कच्चा नारियल लें और उसका 2–3 इंच का टुकड़ा काट लें.
  3. अब इस टुकड़े को अच्छे से धो लें.
  4. टुकड़े को अच्छे से साफ करने के बाद हल्के हाथों से उसे दही में दबा दें.
  5. अब बर्तन को ढककर फ्रिज में रख दें.

क्या होगा फायदा?
अगर आप दही में नारियल का टुकड़ा डालते हैं तो दही जल्दी खट्टा नहीं होगा. इससे 10–15 दिन तक दही ताजा बना रहता है और उसके स्वाद पर भी फर्क नहीं पड़ता है.  
 
हालांकि, जब आप नारियल वाली ट्रिक अपनाएं तो इस बात का ध्यान रखें कि नारियल हमेशा ताजा हो. सूखा नारियल या नारियल का बुरादा इसे ट्रिक में काम नहीं करेगा. इसे साथ ही ध्यान रखें कि नारियल का टुकड़ा बार-बार बाहर न निकालें. ज्यादा दही हो तो थोड़ा बड़ा टुकड़ा इस्तेमाल करें.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement