चिलचिलाती गर्मी में जब कुछ ठंडा और ताजगी भरा पीने का मन हो तो वर्जिन मोजितो से बेहतर कुछ नहीं. यह एक क्लासिक और बेहद लोकप्रिय नॉन-अल्कोहलिक ड्रिंक है जो पुदीने और नींबू के चटपटे स्वाद के फ्यूजन से बनती है. यह ड्रिंक ज्यादातर अच्छे कैफे और रेस्टोरेंट में ही मिलती है और इसकी प्राइस भी काफी ज्यादा होती है. लेकिन आप ये रिफ्रेशिंग ड्रिंक घर पर भी बड़ी आसानी से बना सकते हैं. यहां हम आपको वर्जिन मोजितो की पूरी रेसिपी दे रहे हैं.
घर पर बनाएं रेस्टोरेंट जैसा वर्जिन मोजितो
ताजा पुदीने की पत्तियां (10-12)
4 से 5 नींबू के टुकड़े
पिसी हुई चीनी या शुगर सिरप (2 बड़े चम्मच)
एक चुटकी काला नमक
ढेर सारी बर्फ
स्प्राइट, लिम्का या सोडा वाटर
बनाने का तरीका
क्रश करें: एक लंबे गिलास में पुदीने की पत्तियां और नींबू के टुकड़े डालें. अब एक मडलर या बेलन की मदद से इन्हें हल्का सा कूट लें ताकि पुदीने का रस और नींबू का अर्क बाहर आ जाए.
मिठास मिलाएं: अब इसमें पिसी हुई चीनी और काला नमक डालें.
बर्फ डालें: गिलास को ऊपर तक क्रश की हुई बर्फ से भर दें.
मिक्स करें: अब इसमें ऊपर से चिल्ड सोडा या स्प्राइट डालें. चम्मच से धीरे-धीरे नीचे से ऊपर की ओर चलाएं ताकि सारा फ्लेवर मिल जाए.
सजाएं: गिलास के किनारे पर नींबू का एक टुकड़ा और ऊपर से पुदीने की डंडी लगाकर ठंडा-ठंडा सर्व करें.
aajtak.in