Tips to make perfect rice: खिले-खिले और मोतियों जैसे अलग-अलग चावल ना केवल देखने में अच्छे लगते हैं बल्कि खाने में भी मजेदार लगते हैं. परफेक्ट चावल बनाना वाकई एक हुनर है. लेकिन चाहें सादे चावल हों, पुलाव हो या बिरयानी, अक्सर लोग इन्हें चिपचिपा होने या जरूरत से ज्यादा गल जाने की समस्या से परेशान रहते हैं.
खिला-खिला चावल कैसे बनाएं
अगर आपके चावल भी खिले-खिले नहीं बनते तो यहां हम आपको शेफ कुणाल कपूर के कुछ ट्रिक्स बता रहे हैं जिनकी मदद से आप खिला खिला चावल बना सकते हैं. कुणाल कपूर की ये कुछ आसान किचन टिप्स और सही तकनीक आपकी इस परेशानी को हमेशा के लिए दूर कर सकती है.
परफेक्ट चावल के लिए फॉलो करें कुणाल कपूर की ट्रिक्स
1-अगर आप कुकर में बना रहे हैं तो 1 कप चावल के लिए 1 कप ही पानी लें. अगर पतीले में बना रहे हैं तो 1 कप चावल के लिए 2 कप पानी लें. इसके अलावा चावल बनाने से कम से कम 20-30 मिनट पहले उन्हें साफ पानी में भिगोकर रखें.
2-अब एक अलग बर्तन में पानी को उबालें और उसमें नमक और थोड़ा सा तेल मिलाएं. फिर चावल को उसमें डालकर पकाएं.
3-इसके अलावा एक और तरीका है कि आप एक पैन में पानी को उबालें. फिर उसमें नमक और तेल मिलाएं.
4-फिर चावल को डालकर तब तक पकाएं लेकिन इसे तब तक ढकना नहीं है जब पानी चावल की लेयर के बराबर ना आए. बाद में ढक्कन लगाकर 15 मिनट के लिए पकाएं.
5-आप चाहें तो चावल उबलते समय उसमें नींबू का रस या एक चम्मच घी डाल सकते हैं. नींबू से चावल एकदम सफेद और खिले-खिले बनते हैं और घी से चिपकते नहीं हैं.
aajtak.in