How to make Mint Lassi: चिलचिलाती गर्मी और धूप में जब गला सूखने लगे तो लस्सी ना केवल प्याज बुझाती है बल्कि शरीर को ताजगी से भी भर देती है. लेकिन अक्सर लस्सी में ढेर सारी चीनी मिलाई जाती है जो स्वाद तो बढ़ाती है लेकिन सेहत के लिए भारी पड़ सकती है.
आज हम आपको बताने एक ऐसी लस्सी की रेसिपी बता रहे हैं जो बिना चीनी और चाशनी के बनती है लेकिन स्वाद में खूब मीठी होती है. साथ ही इसमें पुदीने का भी इस्तेमाल होता है जो आपको ताजगी और ठंडक से भर देता है. यह ड्रिंक आपके पेट को अंदर से शांत रखेगी और आपको दिनभर एनर्जेटिक महसूस कराएगी.
पुदीना लस्सी के लिए आपको चाहिए होंगी ये चीजें
ताजा गाढ़ा दही: 2 कप
चीनी की जगह गुड़ या फिर शहद
ताजे पुदीने के पत्ते: 1/2 कप
भुना हुआ सौंफ पाउडर: 1 चम्मच
काला नमक: स्वादानुसार
ठंडा पानी या बर्फ के टुकड़े
रिफ्रेशिंग पुदीना लस्सी कैसे बनाएं
सबसे पहले मिक्सर जार में पुदीने के पत्ते और थोड़ा सा दही डालकर बारीक पीस लें.
अब इसमें बचा हुआ दही, सौंफ पाउडर और गुड़ा या शहद डालें.
इसमें बर्फ के टुकड़े और थोड़ा ठंडा पानी डालकर 1 मिनट के लिए अच्छी तरह ब्लेंड करें.
जब ऊपर गाढ़ा झाग आने लगे तो समझ लीजिए आपकी लस्सी तैयार है.
गिलास में निकालें और ऊपर से पुदीने की पत्ती सजाकर कर सर्व करें.
aajtak.in