How to make Kachumar Salad: गर्मी में लंच और डिनर में बनाकर खाएं कचूमर सलाद, फीकी दाल-रोटी का बढ़ जाएगा स्वाद

How to make Kachumar Salad: गर्मी के मौसम में जब भारी भरकम खाना खाने का मन न हो तब फल और सब्जियों का ताजा और ठंडा-ठंडा सलाद पूरे खाने का जायका बदल सकता है. ऐसे में यहां हम आपको एक नए सलाद की रेसिपी बता रहे हैं जिसका नाम है कचूमर सलाद. ये न केवल आपके डाइजेशन के लिए अच्छा है बल्कि यह थाली में रखे साधारण खाने को भी शाही लुक देता है.

Advertisement
ऐसे बनाएं कचूमर सलाद (Photo: ITG) ऐसे बनाएं कचूमर सलाद (Photo: ITG)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 29 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 10:00 PM IST

How to make Kachumar Salad: भारतीय थाली बिना सलाद के अधूरी मानी जाती है और जब बात गर्मियों की हो तो सलाद तो हर हाल में जरूरी है. लेकिन आमतौर पर लोग प्याज, टमाटर और खीरे का साधारण सलाद ही खाते हैं लेकिन यहां हम आपको एक अलग और टेस्टी सलाद की रेसिपी बता रहे हैं जिसका नाम है कचूमर सलाद. 

बारीक कटी हुई ताजी सब्जियों, नींबू के रस और चुटकी भर मसालों से तैयार यह सलाद न केवल हाइड्रेटिंग है बल्कि आपके मेटाबॉलिज्म को भी दुरुस्त रखता है. अक्सर घरों में दाल-रोटी या खिचड़ी जैसी सादी चीजों के साथ स्वाद बढ़ाने के लिए इसे साइड डिश के तौर पर परोसा जाता है. इसकी सबसे बड़ी खूबी यह है कि इसे बनाने में तेल का इस्तेमाल नहीं होता और यह मिनटों में तैयार हो जाता है.

Advertisement

कचूमर सलाद रेसिपी के लिए आपको चाहिए होंगी ये चीजें

खीरा: 1 मध्यम (बारीक कटा हुआ)

प्याज: 1 मध्यम (बारीक कटा हुआ)

टमाटर: 2 छोटे (बीज निकालकर बारीक कटे हुए)

मूली या गाजर: आधा कप (वैकल्पिक, बारीक कटी हुई)

हरी मिर्च: 1-2 (बारीक कटी हुई)

ताजा हरा धनिया: आधा कप (बारीक कटा हुआ)

नींबू का रस: 1 बड़ा चम्मच

काला नमक: स्वादानुसार

भुना हुआ जीरा पाउडर: आधा चम्मच

चाट मसाला: आधा चम्मच

काली मिर्च पाउडर: एक चुटकी

बनाने का तरीका
एक बड़े मिक्सिंग बाउल में बारीक कटा हुआ खीरा, प्याज और टमाटर डालें.

इसमें बारीक कटी हरी मिर्च और हरा धनिया मिलाएं. अगर आप मूली या गाजर डाल रहे हैं तो उन्हें भी इसी वक्त मिलाएं.

अब ऊपर से काला नमक, भुना जीरा पाउडर, काली मिर्च और चाट मसाला डालें.

अंत में ताजा नींबू का रस डालें और हल्के हाथों से टॉस करते हुए अच्छी तरह मिलाएं.

Advertisement

ध्यान रहे कि नमक सर्व करने से ठीक पहले ही डालें, वरना सब्जियां पानी छोड़ देंगी और सलाद क्रिस्पी नहीं रहेगा.

तैयार है आपका रिफ्रेशिंग कचूमर सलाद! इसे ठंडा-ठंडा सर्व करें.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement