Natural Hair Straightening: घुंघराले बाल देखने में बेहद खूबसूरत लगते हैं, लेकिन इन्हें संभालना हर किसी के बस की बात नहीं होती है. अक्सर घुंघराले बाल रूखे, उलझे हुए और फ्रिजी लगते हैं, जिससे अक्सर लोग परेशान हो जाते हैं. घुंघरालों बालों की इन परेशानियों से छुटकारा पाने के लिए लोग
इन्हें स्ट्रेट और स्मूद बनाने के लिए स्ट्रेटनर, केमिकल ट्रीटमेंट या महंगे हेयर स्पा का सहारा लेते हैं. स्ट्रेनर से बाल आसानी से स्ट्रेट तो हो जाते हैं, लेकिन बार-बार हीट और केमिकल्स का इस्तेमाल बालों को कमजोर और बेजान बना सकता है.
अगर आप भी बिना स्ट्रेटनर के अपने घुंघराले बालों को ज्यादा स्मूद, सिल्की और चमकदार बनाना चाहते हैं, तो इसके लिए आपको पार्लर जाने की जरूरत नहीं है. रसोई में मौजूद कुछ सिंपल चीजें बालों को पोषण देकर उन्हें ज्यादा सॉफ्ट, सिल्की और स्ट्रेट लुक देने में मदद कर सकती हैं. चलिए जानते हैं उन घरेलू उपायों के बारे में, जो आपके कर्ली बालों की फ्रिजीनेस कम करके उन्हें नेचुरली स्मूद और शाइनी बना सकते हैं.
अलसी और चावल का पानी बनाएगा बालों को स्मूद: अलसी के बीजों को चावल के पानी में भिगोकर आप हेयर मास्क तैयार कर सकते हैं. इसे बालों पर लगाने से बालों को भरपूर पोषण मिलता है. ये हेयर मास्क बालों को स्मूद, सॉफ्ट और चमकदार बनाने में मदद कर सकता है.
भिंडी का जेल कर्ल्स को करेगा स्ट्रेट: भिंडी को पानी में उबालकर उसका जेल तैयार करें और बालों पर लगाएं. भिंडी में मौजूदनेचुरल म्यूसीलेज बालों पर कोट करता है, जिससे कर्ल्स रिलैक्स हो सकते हैं और बाल ज्यादा स्मूद और शाइनी नजर आते हैं.
अरंडी और नारियल तेल का कॉम्बिनेशन: अरंडी के तेल को नारियल तेल में मिलाकर स्कैल्प और बालों में मसाज करें. ये मिश्रण बालों की जड़ों को मजबूत बनाने में मदद करता है और हेयर फॉल की समस्या को कम कर सकता है. इसके साथ ही बालों में नेचुरल शाइन भी आती है.
नियमित इस्तेमाल से दिख सकता है फर्क
इन घरेलू उपायों से रातोंरात बाल स्ट्रेट नहीं होंगे, लेकिन इन्हें नियमित रूप से इस्तेमाल करने पर बालों का रूखापन कम हो सकता है, कर्ल्स थोड़े रिलैक्स हो सकते हैं और बाल ज्यादा स्मूद, सॉफ्ट व चमकदार नजर आ सकते हैं.
आजतक लाइफस्टाइल डेस्क