पिज्जा हो या बर्गर, पास्ता हो या सैंडविच... चीज के बिना हर ये सभी चीजें अधूरी सी लगती है. हममें से ज्यादातर लोगों के लिए चीज सिर्फ एक इंग्रीडिएंट नहीं बल्कि एक इमोशन है. लेकिन बाजार में मिलने वाली चीज न केवल जेब पर भारी पड़ती है बल्कि उसे लंबे समय तक सुरक्षित रखने के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले केमिकल्स और प्रिजर्वेटिव्स सेहत के लिए अच्छे नहीं होते हैं.
ऐसे में अगर आपको घर पर ही शुद्ध और मखमली चीज बनाना आ जाए तो आप बिना किसी फिक्र के अपनी पसंदीदा डिशेज का लुत्फ उठा सकते हैं. आपकी इस मुश्किल को आसान बनाने के लिए हम आपके साथ शेयर कर रहे हैं देश की पहली मास्टर शेफ पंकज भदौरिया की खास होममेड मोजरेला चीज रेसिपी. उन्होंने अपने इंस्टाग्राम के जरिए एक बेहद सरल तरीका बताया है जिससे आप घर के साधारण दूध से बाजार जैसी परफेक्ट क्रीमी चीज तैयार कर सकते हैं.
चीज बनाने के लिए आपको चाहिए होंगी ये सामग्री
1 लीटर फुल क्रीम दूध
2 चम्मच सिरका
स्वादानुसार नमक
बनाने का तरीका
इसके लिए सबसे पहले दूध को एक भारी तले के बर्तन में अच्छी तरह उबाल लें.
अब आंच धीमी कर दें और इसमें विनेगर डालें. दूध का तापमान एक दम सही होना चाहिए. कई लोग विनेगर की जगह नींबू का रस भी यूज करते हैं. इसके बाद इसे 10 मिनट के लिए ढक दें. कुछ देर बाद आप देखेंगे कि पनीर और पानी अलग हो गया है.
इसके बाद एक सूती कपड़े की मदद से पनीर (छेना) को छान लें और इसे हाथ से दबाकर एक्स्ट्रा पानी निकाल दें.
अब अब इस ताजे छैने को एक फ्राइंग पैन में डालकर कुक करें जब तक ये थोड़ा टाइट नहीं हो जाता. इसमें थोड़ा सा नमक भी छिड़कें.
इसके बाद जब चीज बिलकुल टाइट होने लगे तो उसे निकालकर ठंडे पानी में डाल दें.
इसके बाद इसे निकालकर कुछ देर के लिए सेट होने के लिए रख दें. आपकी होममेड क्रीमी मोजरेला चीज तैयार है.
aajtak.in