How to Make Beetroot Idli: रोज का पोहा-पराठा खाकर हो गए बोर? नाश्ते में बनाएं चुकंदर की इडली, बनेगी एक दम फूली-फूली और जालीदार

How to Make Beetroot Idli: सुबह के नाश्ते में रोज-रोज वही पोहा, उपमा या तेल से सने पराठे खाकर अगर आप बोर हो चुके हैं और कुछ नया, हल्का और हेल्दी ट्राई करना चाहते हैं तो चुकंदर की इडली आपके लिए एक परफेक्ट और रिफ्रेशिंग चॉइस है. यह न सिर्फ दिखने में बेहद खूबसूरत और वाइब्रेंट पिंक कलर की होती है बल्कि न्यूट्रिशन का पावरहाउस भी है.

Advertisement
चुकंदर की इडली (Photo: ITG) चुकंदर की इडली (Photo: ITG)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 20 मई 2026,
  • अपडेटेड 12:42 PM IST

गर्मियों के मौसम में यह इडली सेहत के लिए बेहद फायदेमंद साबित होती है. चिलचिलाती गर्मी में अक्सर भारी और ऑयली खाना खाने से डाइजेशन बिगड़ जाता है, लेकिन चुकंदर की इडली स्टीम (भाप) में पकती है जिससे यह पेट के लिए बेहद हल्की और आसानी से पचने वाली होती है.

चुकंदर में पानी और फाइबर की मात्रा अधिक होती है जो गर्मी में शरीर को हाइड्रेटेड रखने और पेट को साफ रखने में मदद करती है. इसके अलावा चुकंदर में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स और आयरन गर्मियों में होने वाली सुस्ती और थकान को दूर कर बॉडी को तुरंत एनर्जी देते हैं. तो इस समर सीजन अपने पारंपरिक नाश्ते को दें एक हेल्दी और कलरफुल ट्विस्ट जो बड़ों से लेकर बच्चों तक सबको खूब पसंद आएगा.

Advertisement

चुकंदर की इडली के लिए तैयार कर लें ये चीजें 
सूजी (रवा): 1.5 कप

दही: 1 कप (हल्का खट्टा)

चुकंदर (Beetroot) प्यूरी: 1/2 कप (उबले और पिसे हुए चुकंदर का पेस्ट)

पानी: आवश्यकतानुसार

ईनो (Eno) या बेकिंग सोडा: 1 छोटा चम्मच

नमक: स्वादानुसार

तेल: इडली मोल्ड को ग्रीस करने के लिए

तड़के के लिए (वैकल्पिक):

तेल: 1 छोटा चम्मच

राई: 1/2 छोटा चम्मच

कढ़ी पत्ता: 4-5

बनाने का तरीका

एक बड़े मिक्सिंग बाउल में सूजी, दही, चुकंदर की प्यूरी और स्वादानुसार नमक डालकर अच्छी तरह मिला लें.

अब इसमें थोड़ा सा पानी मिलाकर एक गाढ़ा बैटर (घोल) तैयार कर लें. इस बैटर को 15-20 मिनट के लिए ढककर रख दें ताकि सूजी अच्छी तरह फूल जाए.

अगर आप तड़का लगाना चाहते हैं, तो एक छोटे पैन में तेल गर्म करके राई और कढ़ी पत्ता चटकाएं और इसे बैटर में मिक्स कर दें.

Advertisement

इडली मेकर में पानी गर्म होने के लिए रखें और इडली सांचों (मोल्ड्स) को तेल लगाकर चिकना कर लें.

इडली बनाने के ठीक पहले बैटर में ईनो या बेकिंग सोडा डालें और ऊपर से एक चम्मच पानी डालकर हल्के हाथों से एक ही दिशा में मिलाएं.

अब बैटर को तुरंत इडली सांचों में डालें और मध्यम से तेज आंच पर 10-12 मिनट के लिए स्टीम करें.

गैस बंद करें और इडली को थोड़ा ठंडा होने के बाद सांचे से निकालें. आपकी गरमा-गरम, सॉफ्ट और स्पंजी चुकंदर की इडली तैयार है. इसे नारियल की चटनी या सांभर के साथ सर्व करें.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement