How to Make Aam Panna: लू और गर्मी भागेगी दूर! कच्चे आम से बनाएं ठंडा-ठंडा पन्ना, स्वाद ऐसा कि लोग पूछेंगे रेसिपी

How to Make Aam Panna at Home: गर्मियों में शरीर को हाइड्रेटेड रखने के लिए आम पन्ना एक बेहतरीन ड्रिंक माना जाता है. यहां हम आपको इसकी बेहद आसान और टेस्टी रेसिपी बता रहे हैं जिससे आपका आम पन्ना इतना टेस्टी बनेगा कि वो बाजार की कोल्ड ड्रिंक्स और मैंगो ड्रिंक्स को भी पीछे छोड़ देगा.

Advertisement
इस तरह बनाएं ठंडा-ठंडा आम पन्ना (Photo: ITG) इस तरह बनाएं ठंडा-ठंडा आम पन्ना (Photo: ITG)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 02 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 8:18 PM IST

गर्मियों की शुरुआत होते ही बाजार फलों के राजा आम से सज जाते हैं. मीठे आम सबका मन लुभाते हैं, वहीं कच्चा आम अपनी खास खटास के साथ गर्मी को मात देने में भी मदद करता है. कच्चे आम से बनने वाला आम पन्ना न केवल एक रिफ्रेशिंग ड्रिंक है, बल्कि ये कई गुणों से भी भरपूर होता है जो भीषण गर्मी और लू से आपका बचाव करता है.

Advertisement

आम पन्ना है गर्मी का रामबाण इलाज
आम पन्ना विटामिन C, आयरन और मैग्नीशियम का बेहतरीन स्रोत है. यह पाचन तंत्र को दुरुस्त रखता है और शरीर में इलेक्ट्रोलाइट्स के संतुलन को बनाए रखता है. इसकी चटपटी खटास और पुदीने की ताजगी सुस्ती को दूर कर तुरंत एनर्जी देती है. यहां हम आपको घर पर इसे बनाने का आसान तरीका बता रहे हैं.

आम पन्ना के लिए आपको चाहिए हैं ये चीजें
2-3 कच्चे आम (कैरी)

1/2 कप ताजी पुदीने की पत्तियां

1/2 कप चीनी या गुड़ (स्वादानुसार)

1 चम्मच भुना जीरा पाउडर

1 चम्मच काला नमक

1/2 चम्मच काली मिर्च पाउडर

स्वादानुसार सादा नमक

ठंडा पानी और बर्फ के टुकड़े

बनाने का तरीका
आम उबालें: कच्चे आमों को धोकर कुकर में 2-3 सीटी आने तक उबाल लें. ठंडा होने पर इनका छिलका उतारकर सारा पल्प (गूदा) एक बर्तन में निकाल लें.

Advertisement

मिश्रण तैयार करें: अब एक मिक्सर में आम का पल्प, पुदीने की पत्तियां, चीनी/गुड़ और थोड़ा पानी डालकर स्मूथ पेस्ट बना लें.

मसाले मिलाएं: इस पेस्ट में भुना जीरा पाउडर, काला नमक, काली मिर्च और सादा नमक डालकर अच्छी तरह मिलाएं.

सर्व करें: एक गिलास में 2-3 बड़े चम्मच यह तैयार पेस्ट डालें, ऊपर से ठंडा पानी और बर्फ के टुकड़े मिलाएं. पुदीने की पत्ती से सजाकर ठंडा-ठंडा परोसें.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement