How to get glowing skin: धूप से चेहरा हो गया काला? महंगे फेशियल नहीं, इन दो चीजों से मिलेगा गुलाबी निखार

How to get glowing skin: अगर आपकी भी गर्मी में धूप से स्किन झुलस गई है और रंग काला हो गया है. ऐसे में आपको खोया हुआ निखार वापस लाने के लिए महंगे फेशियल की जरूरत नहीं है. घर की 2 चीजों से आप अपनी स्किन की रंगत को बेहतर बना सकते हैं.

Advertisement
ये घरेलू नुस्खा चेहरे से हटाएगा टैनिंग (Photo: ITG) ये घरेलू नुस्खा चेहरे से हटाएगा टैनिंग (Photo: ITG)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 30 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 6:25 PM IST

How to get glowing skin: चिलचिलाती गर्मी और तेज धूप न केवल पसीने से परेशान करती है बल्कि चेहरे की रंगत को भी चुरा लेती है. सनबर्न और टैनिंग की वजह से चेहरा काला और बेजान दिखने लगता है जिसे ठीक करने के लिए हम महंगे फेशियल का सहारा लेते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि आपकी रसोई में मौजूद दही और टमाटर का लेप किसी महंगे ट्रीटमेंट से कम नहीं है. यह प्राकृतिक कॉम्बो त्वचा की गहराई से सफाई करता है और जिद्दी से जिद्दी टैनिंग को हटाकर चेहरे पर कुदरती चमक वापस लाता है.

Advertisement

दही और टमाटर का लेप क्यों है असरदार
टमाटर में लाइकोपीन और ब्लीचिंग गुण होते हैं जो प्राकृतिक तरीके से टैनिंग हटाते हैं. दही में मौजूद लैक्टिक एसिड डेड स्किन को हटाता है और त्वचा को अंदर से हाइड्रेट कर उसे ठंडा रखता है.

बनाने और लगाने का तरीका 
2 चम्मच ताजा दही

1 मध्यम आकार का पका हुआ टमाटर का रस या गूदा

बनाने का तरीका

एक कटोरी में दही लें और उसमें टमाटर का रस या पल्प अच्छी तरह मिला लें.

इस तैयार लेप को अपने चेहरे और गर्दन पर एक मोटी परत के रूप में लगाएं.

हल्के हाथों से 2-3 मिनट तक सर्कुलर मोशन में मसाज करें.

इसे 15 से 20 मिनट तक चेहरे पर सूखने के लिए छोड़ दें.

अंत में ठंडे पानी से चेहरा धो लें. बेहतर परिणाम के लिए हफ्ते में 2-3 बार इसका इस्तेमाल करें.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement