Homemade Beetroot Lip Balm: बिना लिपस्टिक के भी होंठ दिखेंगे गुलाबी, घर पर चुकंदर से बनाएं नेचुरल लिप बाम

Homemade Beetroot Lip Balm: अगर आप केमिकल वाले लिप बाम की जगह घर पर बना नेचुरल और सेफ ऑप्शन ढूंढ रहे हैं तो चुकंदर से बना लिप बाम एक बेहतरीन उपाय है. यह न सिर्फ होंठों को मुलायम बनाता है, बल्कि उन्हें हल्का गुलाबी रंग भी देता है. इसे आसानी से घर में मौजूद कुछ साधारण चीजों की मदद से तैयार किया जा सकता है.

Advertisement
होंठों को नेचुरल गुलाबी और सॉफ्ट बनाने के लिए घर पर ऐसे तैयार करें 'चुकंदर लिप बाम' (Photo-ITG) होंठों को नेचुरल गुलाबी और सॉफ्ट बनाने के लिए घर पर ऐसे तैयार करें 'चुकंदर लिप बाम' (Photo-ITG)

आजतक लाइफस्टाइल डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 13 जून 2026,
  • अपडेटेड 1:35 PM IST

Homemade Beetroot Lip Balm: चेहरे का ग्लो कितना भी अच्छा हो, अगर होंठ फटे और रूखे हों तो पूरा लुक फीका पड़ जाता है. प्रदूषण और केमिकल वाले प्रोडक्ट्स की वजह से होंठ अक्सर अपनी असली रंगत खो देते हैं. ऐसे में होंठों की सही देखभाल करना जरूरी हो जाता है. अक्सर लोग इससे बचने के लिए मार्केट में मिलने वाले लिप बाम का इस्तेमाल करते हैं. लेकिन बाजार में मिलने वाले ज्यादातर लिप बाम में केमिकल होते हैं जो होंठों को नुकसान पहुंचा सकते हैं.

Advertisement

अगर आप नेचुरल तरीके से होंठों को सॉफ्ट और गुलाबी बनाना चाहते हैं तो घर पर बना चुकंदर का लिप बाम आपके लिए बेहतरीन ऑप्शन हो सकता है. आज हम आपको घर पर चुकंदर से लिप बाम बनाने का आसान तरीका बताएंगे.

इंग्रेडिएंट्स (Ingredients)

1 मीडियम साइज चुकंदर
1 चम्मच बादाम का तेल 
1 चम्मच नारियल तेल 
1 चम्मच कद्दूकस किया हुआ ​बी वैक्स (मधुमोम) या वैसलीन 
1–2 बूंद विटामिन E ऑयल (ऑप्शनल) 
एक छोटा कंटेनर (लिप बाम रखने के लिए)

चुकंदर से लिप बाम घर पर कैसे बनाएं?

  • चुकंदर से लिप बाम बनाने के लिए सबसे पहले चुकंदर को अच्छे से धोकर कुकर में उबाल लें. जब यह नरम हो जाए तो इसे निकालकर ठंडा करें और फिर छीलकर पीस लें.
  • अब एक छोटे बर्तन में पिसा हुआ चुकंदर, नारियल तेल, बादाम का तेल, विटामिन-E ऑयल (अगर चाहें तो) और बीज वैक्स या वैसलीन मिलाएं. इन सभी चीजों को अच्छी तरह मिक्स करके कम गैस पर गर्म करें, जब तक यह पूरी तरह मिल न हो जाए.
  • इसके बाद मिश्रण को एक छोटे कंटेनर में डालकर फ्रिज में ठंडा होने के लिए रख दें. ठंडा होने पर आपका नेचुरल चुकंदर लिप बाम तैयार है, जिसे आप जरूरत के अनुसार इस्तेमाल कर सकते हैं.  
  • आप चाहें तो साबुत चुकंदर की जगह चुकंदर पाउडर भी ट्राई कर सकते हैं.  
  • यह होममेड लिप बाम आपके होंठों को सॉफ्ट, मॉइश्चराइज्ड और नेचुरली पिंक बनाए रखने में मदद करेगा.

इन बातों का रखें ध्यान

  • घर पर चुकंदर से बना लिप बाम आपके होंठों के लिए पूरी तरह से सेफ है लेकिन पहली बार इस्तेमाल करने से पहले पैच टेस्ट जरूर कर लें.
  • यह नेचुरल लिप बाम ज्यादा देर तक नहीं टिकता, इसलिए दिन में दोबारा जरूर लगाएं.
---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »