How to make pudina garlic raita: रोज की दाल-रोटी खाकर हो गए बोर? लंच में बनाएं ठंडा-ठंडा पुदीना लहसुन रायता, तपती गर्मी में रहेंगे कूल

How to make pudina garlic raita: रायता केवल खाने का जायका बढ़ाता है बल्कि गर्मियों में इसे खाने से आपके शरीर को ठंडक भी मिलती है. यहां हम आपको पुदीना लहसुन का चटपटा रायता बनाने की रेसिपी बता रहे हैं.

Advertisement
ऐसे बनाएं पुदीना लहसुन रायता (Photo: ITG) ऐसे बनाएं पुदीना लहसुन रायता (Photo: ITG)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 24 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 12:41 PM IST

How to make pudina garlic raita: गर्मियों के मौसम में शरीर को हाइड्रेशन और पोषण की ज्यादा जरूरत होती है. ऐसे में ठंडा-ठंडा रायता खाने की थाली का स्वाद दोगुना कर देता है. लेकिन आमतौर पर लोग बूंदी या खीरे का ही रायता खाते हैं लेकिन यहां हम आपको एक बेहद अलग रायता बनाने की ट्रिक बता रहे हैं जो पुदीना और लहसुन से मिलकर बनता है.

Advertisement

मिंट-गार्लिक रायता के फायदे

पुदीना पेट को ठंडक देता है. वहीं लहसुन पाचन क्रिया को दुरुस्त रखता है. अगर आप अपने मेहमानों या बच्चों को कुछ अलग और टेस्टी खिलाना चाहते हैं तो यह चटपटा पुदीना-लहसुन रायता एकदम परफेक्ट चॉइस है. यह न केवल स्वाद में अनोखा होता है बल्कि यह सेहत के लिए भी बहुत फायदेमंद है. अगर आप भी वही पुराना बूंदी और खीरे का रायता खाकर बोर हो गए हैं तो इस बार गर्मी में लंच में पुदीना-लहसुन का चटपटा रायता बनाएं. 

रायता बनाने के लिए आपको चाहिए होंगी ये चीजें

इसके लिए आपको 1 कप ताजा दही चाहिए है जो एक दम ठंडा होना चाहिए. इसके अलावा आधा कप पुदीने की पत्तियां, 4-5 लहसुन की कलियां, 1-2 हरी मिर्च, भुना हुआ जीरा पाउडर, काला नमक और स्वादअनुसार सादा नमक.

बनाने का तरीका

Advertisement

सबसे पहले पुदीने की पत्तियों, हरी मिर्च और लहसुन को थोड़ा सा पानी डालकर मिक्सर में पीस लें और एक दरदरा पेस्ट बना लें.

एक बाउल में दही को अच्छी तरह फेंट लें ताकि उसमें कोई गुठलियां न रहें.

अब दही में पुदीना-लहसुन का तैयार पेस्ट मिलाएं.

इसमें काला नमक, सादा नमक और भुना हुआ जीरा पाउडर डालकर अच्छी तरह मिक्स करें.

आप चाहें तो इसमें ऊपर से सूखी लाल मिर्च और राई का हल्का तड़का भी लगा सकते हैं.

इसे ठंडा होने के लिए फ्रिज में रखें और फिर बिरयानी, पुलाव या पराठे के साथ सर्व करें.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement