Benefits of eating pyaz: चिलचिलाती धूप और लू के थपेड़ों के बीच शरीर को अंदर से ठंडा रखना सबसे बड़ी चुनौती होती है. ऐसे में हमारे किचन में मौजूद मामूली सा दिखने वाला कच्चा प्याज एक सुपरफूड की तरह काम करता है. आयुर्वेद से लेकर आधुनिक विज्ञान तक गर्मियों में कच्चे प्याज के सेवन को लू से बचाव का सबसे कारगर तरीका माना जाता है.
गर्मियों में कच्चे प्याज के फायदे
इसमें मौजूद एंटी-ऑक्सीडेंट्स और पानी की भरपूर मात्रा न केवल शरीर का तापमान नियंत्रित रखती है बल्कि पाचन तंत्र को भी दुरुस्त करती है. अगर आप भी गर्मियों में बार-बार होने वाली थकान और डिहाइड्रेशन से बचना चाहते हैं तो कच्चा प्याज आपको जरूर अपनी डाइट में शामिल करना चाहिए. कच्चा प्याज लू और हीट स्ट्रोक से बचाने में सबसे प्रभावी माना जाता है. यह शरीर को ठंडा रखता है. प्याज में मौजूद कूलिंग एजेंट शरीर के तापमान को बैलेंस करने में भी मदद करते हैं.
एंटीऑक्सिडेंट से होता है भरपूर
प्याज में फ्लेवोनोइड्स होते हैं जैसे कि क्वेरसेटिन और एंथोसायनिन, जो एंटीऑक्सीडेंट के रूप में काम करते हैं. ये कंपाउंड शरीर में मौजूद नुकसानदायक फ्री रेडिकल्स को बेअसर करने में मदद करते हैं, जिससे ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस कम होता है और दिल की बीमारी और कैंसर जैसी पुरानी बीमारियों का खतरा भी कम हो जाता है.
कैसे खाएं कच्चा प्याज
कच्चा प्याज आप कैसे भी खा सकते हैं. इसके लिए सबसे अच्छा तरीकी है कि आप इसे सलाद के तौर पर खाएं. कच्चे प्याज के छल्लों पर नींबू का रस और काला नमक छिड़ककर खाने से यह बहुत टेस्टी लगता है.
बारीक कटा प्याज दही में मिलाकर खाएं. यह प्रोबायोटिक्स और कूलिंग एजेंट का बेहतरीन संगम है जो पेट की गर्मी को शांत करता है.
कच्चे प्याज को पुदीने और हरी मिर्च के साथ पीसकर चटनी बनाएं. पुदीना और प्याज दोनों ही लू के खिलाफ सुरक्षा कवच का काम करते हैं.
सिरके में डूबा प्याज न केवल स्वादिष्ट होता है, बल्कि यह खाने के साथ प्रोबायोटिक के रूप में भी काम करता है. यह तरीका भी काफी मजेदार होता है.
aajtak.in