अक्सर घरों में शकरकंद बनाते समय उसका छिलका बेकार समझकर कूड़ेदान में फेंक दिया जाता है, लेकिन यही आपकी सबसे बड़ी गलती है. क्योंकि यही छिलका पोषक तत्वों से भरपूर होता है.शकरकंद के छिलकों में मौजूद फाइबर, एंटीऑक्सीडेंट और जरूरी विटामिन शरीर को अंदर से मजबूत बनाते हैं और डाइजेस्टिव सिस्टम को बेहतर बनाते हैं.
(Photo: adobe photo)
शकरकंद के छिलके में मौजूद प्राकृतिक फाइबर कब्ज की समस्या को कम करने में मदद करता है और पेट को लंबे समय तक भरा हुआ महसूस कराता है. वजन घटाने की कोशिश कर रहे लोगों के लिए भी यह छिलका बेहद फायदेमंद माना जाता है, क्योंकि यह बार-बार भूख लगने की समस्या को कंट्रोल करता है.
(Photo: adobe photo)
अगर आप हेल्दी स्नैक की तलाश में रहते हैं, तो शकरकंद के छिलके को अच्छे से धोकर एयरफ्रायर या तवे पर हल्का सा भून सकते हैं. इसमें थोड़ा सा नमक और हल्के मसाले डालने पर यह कुरकुरा और टेस्टी स्नैक बन जाता है, जो चिप्स का हेल्दी ऑप्शन साबित हो सकता है.
(Photo: adobe photo)
शकरकंद के छिलकों को सब्जी, दाल या सूप में मिलाकर भी इस्तेमाल किया जा सकता है. इससे न केवल खाने का टेस्ट बढ़ता है, बल्कि पोषण लेवल भी कई गुना बढ़ जाता है. खासतौर पर सर्दियों में यह बॉडी को गर्म रखने और एनर्जी देने में मदद करता है.
(Photo: adobe photo)
छिलकों को धूप में सुखाकर पीस लें और उसका पाउडर बना लें. इस पाउडर को आटे में मिलाकर पराठा, रोटी या चीला बनाया जा सकता है. इससे रोजाना के खाने में अतिरिक्त फाइबर जुड़ता है, जो ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल रखने में भी मदद करता है.
(Photo: adobe photo)
शकरकंद के छिलके में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स शरीर को फ्री रेडिकल्स से बचाने का काम करते हैं. इससे स्किन की सेहत बेहतर होती है, समय से पहले झुर्रियां आने की संभावना कम होती है और इम्युनिटी भी मजबूत होती है, जिससे मौसमी बीमारियों का खतरा घटता है.
(Photo: adobe photo)
हालांकि छिलके का इस्तेमाल करते समय इस बात का ध्यान रखना जरूरी है कि शकरकंद अच्छी क्वालिटी का हो. बेहतर होगा कि ऑर्गेनिक शकरकंद को ही चुनें और छिलके को इस्तेमाल से पहले पानी में अच्छी तरह रगड़कर धो लें, ताकि मिट्टी और केमिकल पूरी तरह हट जाएं.
(Photo: adobe photo)
अब से शकरकंद बनाते समय उसका छिलका फेंकने से पहले एक बार जरूर सोचें. सही तरीके से इस्तेमाल करने पर यह छिलका आपकी सेहत सुधार सकता है, खाने को ज्यादा पौष्टिक बना सकता है और साथ ही खाने की बर्बादी भी रोकता है, जो आज के समय में बेहद जरूरी है.
(Photo: adobe photo)