Advertisement

लाइफस्टाइल न्यूज़

Weight Loss Story: मोटापे के कारण छड़ी के सहारे चलती थी 133 किलो की लड़की...2 चीजों से घटाया 76 Kg वजन

आजतक लाइफस्टाइल डेस्क
  • नई दिल्ली,
  • 19 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 9:00 AM IST
  • 1/9

लंदन की रहने वाली 36 साल की प्लस-साइज इन्फ्लुएंसर ब्रिटनी का वजन 133 किलो था. वो सोशल मीडिया पर प्लस साइज मॉडल थीं और उनके करीब 4.5 लाख फॉलवर्स हैं. वह सोशल मीडिया पर अपने आपको काफी अच्छे से प्रेजेंट करती थीं क्योंकि प्लस साइज मॉडल होने के नाते लोग उनकी बॉडी की तारीफ करते थे. लेकिन वो जानती थी कि वो अंदर से कितनी अनहेल्दी है और उन्हें कितनी सारी समस्याएं हो रही हैं.

जब उन्हें समझ आया तो उसने अपना वजन कम किया और वह अभी तक अपना कुल 76 किलो वजन घटा चुकी हैं.

ब्रिटनी ने कैसे अपनी लाइफस्टाइल बदलकर 76 किलो वजन घटाया ये बात जानना भी सभी के लिए जरूरी है ताकि आप लोग भी अपने वजन को कंट्रोल करने के लिए सही स्ट्रेटजी बना सकें.

(Photo: Instagram/miss___jones)

  • 2/9

हमेशा से ही ब्रिटनी सोशल मीडिया पर एक जाना-माना चेहरा रही हैं. वह अपने फॉलोअर्स को हमेशा यही कहती थीं कि वह अपने शरीर से प्यार करती हैं लेकिन 21 साल की उम्र में सच्चाई यह थी कि उनका वजन उनके लिए मुसीबत था. वह कहती हैं कि वह सिर्फ सोशल मीडिया पर ऐसा कहती थीं लेकिन हकीकत में वह अपने भारी वजन की वजह से चल-फिर भी नहीं पा रही थीं.

(Photo: Instagram/miss___jones)
 

  • 3/9

वजन बढ़ने का असर ब्रिटनी की सेहत पर इतना बुरा हुआ कि उन्हें चलने के लिए छड़ी का इस्तेमाल करना पड़ता था. कम उम्र में ही उन्हें जोड़ों में भयंकर दर्द और सांस फूलने जैसी समस्याओं ने घेर लिया था. वह सीढ़ियां चढ़ने तक की हिम्मत नहीं जुटा पाती थीं और तब उन्हें अहसास हुआ कि अब उन्हें वजन कम करना होगा.

(Photo: Instagram/miss___jones)
 

Advertisement
  • 4/9

  • 5/9

ब्रिटनी की लाइफस्टाइल और खाने की आदतें उनके वजन बढ़ने का सबसे बड़ा कारण बनीं. वह इमोशनल ईटिंग की शिकार थीं. वह जब भी स्ट्रेस में होती थीं तो जंक फूड खाती थीं. बाहर का खााना और फिजिकली एक्टिव न रहने ने उनकी वजन को धीरे-धीरे 133 किलो तक पहुंचा दिया था.

(Photo: Instagram/miss___jones)
 

  • 6/9

वेट लॉस जर्नी में सबसे पहले ब्रिटनी ने अपनी डाइट को सुधारा. उन्होंने प्रोसेस्ड फूड और ज्यादा कैलोरी वाली चीजों को पूरी तरह डाइट से बाहर किया. प्रोटीन और ताजी सब्जियों का अधिक सेवन शुरू किया. उन्होंने पोर्शन कंट्रोल यानी खाने की मात्रा पर ध्यान देना शुरू किया जिससे उन्हें वजन कम करने में काफी मदद मिली.


(Photo: Instagram/miss___jones)
 

Advertisement
  • 7/9

वजन ज्यादा होने की वजह से शुरुआत में जिम जाना उनके लिए आसान नहीं था. ब्रिटनी ने छोटे कदमों से शुरुआत की और पैदल चलना शुरू किया. फिर धीरे-धीरे बॉडी वेट एक्सरसाइज को अपने रूटीन का हिस्सा बनाया. जैसे-जैसे वजन कम हुआ, उन्होंने स्ट्रेंथ ट्रेनिंग और कार्डियो पर फोकस करना शुरू किया, जिससे उनकी बॉडी टोन होने लगी.

(Photo: Instagram/miss___jones)
 

  • 8/9

अब क्या खाती हैं ब्रिटनी?

ब्रिटनी अब अपनी डाइट को लेकर काफी अवेयर हैं. वह दिन भर में खूब पानी पीती हैं और कोशिश करती हैं कि रात का खाना हल्का हो. उनके मील प्लान में अब अंडे, चिकन, सलाद और नट्स जैसी चीजें शामिल रहती हैं. वह चीट मील भी लेती हैं, लेकिन इस बात का ख्याल रखती हैं कि अगले दिन उसे बैलेंस कर लिया जाए.

(Photo: Instagram/miss___jones)

  • 9/9

अपने इस ट्रांसफॉर्मेशन के दौरान ब्रिटनी ने कुछ समय के लिए सोशल मीडिया से दूरी बना ली. वह नहीं चाहती थीं कि लोग उनकी मेहनत पर तरह-तरह की बातें करें. उन्होंने अपना पूरा ध्यान अपनी मेंटल और फिजिकल हेल्थ पर लगाया और वह पूरी तरह फिट हैं.

(Photo: Instagram/miss___jones)
 

Advertisement
Advertisement

लेटेस्ट फोटो

Advertisement