गरम और नरम गुलाब जामुन बच्चे हों या बुजुर्ग हर किसी की पसंद होते हैं. इन्हें बनाना ज्यादा मुश्किल नहीं है लेकिन अगर आप इन्हें बनाते हुए छोटी सी गलती भी करते हैं तो गुलाब जामुन या तो फटने लगते हैं या फिर ये टाइट हो जाते हैं. आइए जानते हैं कि घर पर बिलकुल हलवाई जैसे परफेक्ट गुलाब जामुन बनाने के लिए आपको किन चीजों का ध्यान रखना चाहिए.
गुलाब जामुन बनाते हुए मेजरमेंट का ख्याल रखें.
साम्रगी-
खोया - 250 ग्राम
पनीर - 50 ग्राम (मैश किया हुआ)
मैदा - 3-4 बड़े चम्मच
इलायची पाउडर - ½ छोटा चम्मच
चीनी - 2 कप (चाशनी के लिए)
पानी - 1.5 कप (चाशनी के लिए)
घी/तेल - तलने के लिए
बनाने की विधि
सबसे पहले चाशनी तैयार कर लें. इसके लिए एक बड़े बर्तन में चीनी और पानी मिलाकर मध्यम आंच पर उबालें.
इसमें थोड़ा इलायची पाउडर और केसर (वैकल्पिक) डालें. चाशनी को तब तक पकाएं जब तक वह हल्की चिपचिपी न हो जाए.
बनाने की विधि
अब एक परात में खोया और पनीर को तब तक मलें जब तक कि वो पूरी तरह स्मूद न हो जाए.
अब इसमें मैदा और इलायची पाउडर डालकर अच्छे से मिलाएं और एक नरम डो तैयार कर लें. ध्यान रहे कि इसे बहुत ज्यादा जोर से न गूंथें.
अब तैयार डो से छोटी-छोटी लोइयां तोड़ें और उन्हें अपनी हथेलियों के बीच घुमाते हुए एकदम चिकनी बॉल्स बना लें. ध्यान रहे कि इनमें दरारें नहीं होनी चाहिए. वरना तलते समय ये फट सकते हैं. अब एक कड़ाही में घी या तेल गरम करें. आंच को धीमा कर दें. फिर धीरे-धीरे बॉल्स डालें. कड़ाही को हल्का हिलाएं ताकि वो समान रूप से चारों तरफ से सुनहरे भूरे या काले हो जाएं.
अब तले हुए गुलाब जामुनों को सीधे गरम (लेकिन बहुत उबलती हुई नहीं) चाशनी में डाल दें. इन्हें कम से कम 2 घंटे तक चाशनी में रहने दें ताकि वे अंदर तक चाशनी को सोख लें. अब ऊपर से ड्राई फ्रूट्स डालकर गरम-गरम सर्व करें.