Tudkiya Bhath Recipe: पुलाव-बिरयानी सब जाएंगे भूल! जब घर पर बनाएंगे हिमाचल का मशहूर तुड़किया भात, जानें आसान रेसिपी

Tudkiya Bhath Recipe: अगर आप रोज-रोज एक जैसा खाना खाकर बोर हो गए हैं और कुछ अलग व टेस्टी ट्राई करना चाहते हैं तो हिमाचल प्रदेश की तुड़किया भात आपके लिए बढ़िया ऑप्शन हो सकता है. आज इस खबर में हम आपको तुड़किया भात बनाने की आसान रेसिपी बताएंगे.

Advertisement
सादे चावल खाकर हो गए हैं बोर? लंच में ट्राई करें हिमाचल का मशहूर तुड़किया भात, जानें रेसिपी (Photo- ITG) सादे चावल खाकर हो गए हैं बोर? लंच में ट्राई करें हिमाचल का मशहूर तुड़किया भात, जानें रेसिपी (Photo- ITG)

आजतक लाइफस्टाइल डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 23 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 12:33 PM IST

Tudkiya Bhath Recipe: हिमाचल प्रदेश वैसे तो अपनी खूबसूरत वादियों और नजारों के लिए जाना जाता है लेकिन यहां के पारंपरिक व्यंजनों का स्वाद भी उतना ही लाजवाब होता है. इन्हें एक बार खाने के बाद बार-बार खाने का मन करता है. ऐसी ही एक डिश है तुड़किया भात. यह चावल, दाल, दही और खुशबूदार मसालों से मिलकर बनती है जो खाने में बेहद टेस्टी लगती है. आज इस खबर में हम आपको तुड़किया भात बनाने का आसान तरीका बताएंगे.

Advertisement

तुड़किया भात बनाने के लिए किन-किन चीजों की जरूरत होती है?

2 कप बासमती चावल (अगर नहीं है तो आम चावल भी ले सकते हैं)

1 कप मसूर दाल

2 टमाटर

4 आलू

1 कप दही

4 प्याज

2 इंच अदरक

1 तेजपत्ता

4 चम्मच घी

1/2 छोटा चम्मच काली इलायची

1 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर

1 छोटा चम्मच खसखस

2 चम्मच हरा धनिया

4 लहसुन की कलियां

4 टुकड़े दालचीनी

4 हरी मिर्च (कटी हुई)

4 लौंग

3 छोटा चम्मच जावित्री (जायफल मसाला)

जरूरत अनुसार तेल

नमक स्वादानुसार

तुड़किया भात बनाएं कैसे?

  1. सबसे पहले चावल और मसूर दाल को अलग-अलग अच्छी तरह धो लें और दोनों को अलग-अलग बर्तनों में कम से कम आधा घंटे के लिए भिगोकर रख दें.
  2. अब प्याज और टमाटर को बारीक काट लें.
  3. कटे हुए प्याज-टमाटर में लाल मिर्च पाउडर, अदरक, लहसुन, लौंग, खसखस, हरी मिर्च, हरा धनिया, काली इलायची पाउडर, दालचीनी डालकर अच्छी तरह मिक्स करें.
  4. अब इस मिश्रण को मिक्सर में पीसकर एक स्मूद पेस्ट बना लें.
  5. आलू को धोकर मोटे और लंबे टुकड़ों में काट लें और इस पेस्ट में मिलाएं. स्वादानुसार नमक डालकर इसे लगभग आधे घंटे के लिए मेरिनेट होने दें.
  6. अब कुकर में घी डालकर गर्म करें. जब घी पिघल जाए तो उसमें तेज पत्ता, दालचीनी और इलायची डालकर 2–3 मिनट तक भूनें.
  7. इसके बाद इसमें बारीक कटा प्याज डालें और उसे सुनहरा होने तक भून लें.
  8. अब इसमें आलू और मसाले का तैयार पेस्ट डालकर अच्छे से मिक्स करें और कुछ मिनट तक पकाएं.
  9. इसके बाद इसमें दही डालें और 5 मिनट तक चलाते हुए पकाएं.
  10. अब भीगे हुए चावल और दाल का पानी निकालकर कुकर में डालें. ऊपर से लगभग 2 कप पानी डालकर कुकर का ढक्कन बंद कर दें.
  11. गैस को तेज करें और 2–3 सीटी आने के बाद गैस बंद कर दें. कुकर का प्रेशर अपने आप निकलने दें.
  12. जब प्रेशर निकल जाए तो कुकर खोल लें. अब आपका गरमा-गरम तुड़किया भात तैयार है.
  13. इसे हरे धनिया से गार्निश करके दही के साथ परोसें.
---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement