Idli Chaat Recipe: जब भी घर में इडली बनाई जाती है तो थोड़ी बच जाती है. क्योंकि लोगों को इडली खाना इतना पसंद होता है कि वो इसे कम मात्रा में बना ही नहीं पाते हैं. ऐसे में ज्यादातर लोग इडली को फ्रिज में रख देते हैं या फिर अगले दिन अगर खाने का मन न हो तो उन्हें गली के कुत्तों के लिए डाल देते हैं. लेकिन अगर आप सोचते हैं कि बची हुई इडली का स्वाद अब पहले जैसा नहीं रहेगा, तो ये रेसिपी आपकी सोच बदल सकती है.
जी हां, अगर आप बची हुई इडली को दोबारा स्वादिष्ट तरीके से इस्तेमाल करना चाहते हैं और उसे एक चटपटा ट्विस्ट देना चाहते हैं तो आप इडली चाट बना सकते हैं. थोड़े से दही, कुछ चटपटे मसालों और स्वादिष्ट चटनी की मदद से आप साधारण सी बची हुई इडली को एक ऐसे मजेदार स्नैक में बदला जा सकता है, जिसे देखकर ही मुंह में पानी आ जाए. ये ना केवल खाने में स्वादिष्ट होती है, बल्कि झटपट बन भी जाती है. इडली चाट खाकर आप बाजार में मिलने वाली चटपटी चाट मजा घर पर ही ले पाएंगे.
इंग्रेडिएंट्स:
बनाने का तरीका:
1. इडली की चाट बनाने के लिए सबसे पहले एक बड़ी परात या बर्तन में बची हुई इडली रख लें. इसके बीच में दही डालें. अब इसमें रेड चिली पाउडर, हल्दी, धनिया पाउडर, भुना जीरा पाउडर, चाट मसाला, काला नमक और स्वादानुसार नमक डाल दें.
2. अब इन सभी मसालों को दही में अच्छी तरह मिला लें ताकि एक स्वादिष्ट मसाला तैयार हो जाए. मसाले मिक्स करने के बाद इडली को मसाले में अच्छी तरह कोट कर लें.
3. अब इडली के टुकड़ों को तैयार मसाले में डालकर अच्छी तरह लपेट लें. ध्यान रखें कि मसाला हर टुकड़े पर बराबर लग जाए. इसके बाद इडली के टुकड़ों को एक-एक करके सीख पर लगा लें.
4. सीख पर लगी इडली को सीधे चूल्हे या गैस की आंच पर सेकें. इसे तब तक भूनें जब तक इडली के ऊपर हल्की गोल्डन लेयर न आ जाए और उसमें चटपटा, स्मोकी स्वाद न आ जाए.
5. भुनी हुई इडली को एक प्लेट में निकाल लें. इसके ऊपर थोड़ा दही डालें. फिर अपनी पसंद की चटनी डालें और ऊपर से अनार दाना छिड़क दें.
6. बस कुछ ही मिनटों में आपकी स्वादिष्ट और मसालेदार इडली चाट तैयार है. खट्टे-मीठे और चटपटे स्वाद का ये कॉम्बिनेशन बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को पसंद आएगा.
आजतक लाइफस्टाइल डेस्क