Dhurandhar 2: घर पर 10 मिनट में बनाएं 'धुरंधर' स्पेशल आलम सोडा, घरवाले हो जाएंगे इंप्रेस! नोट करें आसान तरीका

रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर में आलम सोडा के खूब चर्चे हुए थे और अब फिल्म के सीक्वल के रिलीज होते ही एक बार फिर आलम सोडा की चर्चा तेज हो गई है. थियेटर में शॉप कीपर्स अब आलम सोडा बेचने लगे हैं, अगर आपको भी आलम दूध सोडा पीना है तो इसे आसानी से अपने घर पर बना सकते हैं, नोट करें रेसिपी.

Advertisement
एक्टर गौरव गेरा की एक्टिंग के लोग दीवाने हैं. (PHOTO: ITG) एक्टर गौरव गेरा की एक्टिंग के लोग दीवाने हैं. (PHOTO: ITG)

आजतक लाइफस्टाइल डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 22 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 3:18 PM IST

रणवीर सिंह स्टारर 'धुरंधर 2' रिलीज के साथ ही सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने लगी है और फिल्म को लेकर लोगों में अलग ही क्रेज देखने को मिल रहा है.'धुरंधर' के गाने, डायलॉग खूब फेसम हुए थे, और अब फिल्म के सीक्वल की कहानी को भी लोगों बहुत पसंद कर रहे हैं. पहले पार्ट में ‘डार्लिंग, डार्लिंग, दिल क्यों तोड़ा… पीलो पीलो आलम दूध सोडा’ वाले डायलॉग ने लोगों को बहुत इंप्रेस किया था.

Advertisement

अब एक बार फिर आलम दूध सोडा सुर्खियों मे आ गई है, जिसकी वजह यह है कि एक थियेटर में दूध सोडा बेचते हुए फोटोज वायरल हो रही हैं, जिसमें उन्होंने आलम दूध सोडा की फोटो भी लगाई थी. उसके साथ ही 'धुरंधर स्पेशल दूध सोडा' भी लिखा हुआ था. इस देसी-स्टाइल रिफ्रेशिंग ड्रिंक को आप घर पर बनाकर ट्राई कर सकते हैं, जो गर्मियों में शरीर को ठंडक देने के लिए भी बढ़िया ऑप्शन है.

क्या है आलम सोडा?

आलम सोडा एक देसी ट्विस्ट वाला फिजी ड्रिंक है, जिसमें खट्टा, मीठा और मसालेदार स्वाद का परफेक्ट बैलेंस होता है. इन दिनों यह ड्रिंक सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है, क्योंकि गर्मियों के सीजन में आज भी पुरानी दिल्ली और पाकिस्तान में इसे लोग बहुत पीते हैं.

आलम सोडा बनाने की इंग्रेडिएंट्स

  • 1 गिलास ठंडा सोडा 
  • 1 बड़ा चम्मच नींबू का रस
  • 1 छोटा चम्मच काला नमक
  • ½ छोटा चम्मच भुना जीरा पाउडर
  • 1 छोटा चम्मच शक्कर या शहद
  • 5-6 पुदीने की पत्तियां
  • बर्फ के टुकड़े
  • नींबू स्लाइस

स्टेप बॉय स्टेप कैसे बनाएं दूध-सोडा

Advertisement
  • सबसे पहले एक गिलास में नींबू का रस डालें.
  • इसमें काला नमक, भुना जीरा पाउडर और शक्कर मिलाएं.
  • अब इसमें हल्का सा मसलकर पुदीने की पत्तियां डालें.
  • बर्फ के टुकड़े डालकर ऊपर से ठंडा सोडा डालें.
  • अच्छे से मिक्स करें और नींबू स्लाइस से गार्निश करें.

दूध सोडा बनाते समय कुछ लोग इसमें रूह अफजा भी मिलाते हैं, जिससे इसका कलर गुलाबी हो जाती है और पीने में यह बहुत टेस्टी लगता है. अगर आपको भी रूह अफजा पीना अच्छा लगता है तो आप दूध सोडा में उसे अपने हिसाब से मिला सकते हैं और इस तरीके से आप दूध सोडा को नए फ्लेवर के साथ पी सकते हैं.

आलम सोडा सिर्फ एक ड्रिंक नहीं, बल्कि हेल्दी भी है. इसमें मौजूद नींबू और जीरा यह डाइजेशन में मदद करता है, जबकि सोडा आपको इंस्टेंट फ्रेशनेस देता है. इसलिए गर्मियों में आज भी इस ड्रिंक को लोग पीना पसंद करते हैं, लेकिन समय के साथ भारत में यह ड्रिंक कहीं खो गई थी. लेकिन फिल्म धुरंधर की रिलीज के बाद से दूध सोडा घर-घर में फेमस हो गई है, अगर आपको ड्रिंक में कुछ नया ट्राई करना है तो यह ड्रिंक आपके लिए एकदम परफेक्ट रहने वाली है.
 

 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement