How to Clean Tea Strainer: चाय की गंदी छलनी मिनटों में चमकाएं, आजमाएं शेफ कुणाल कपूर का बताया आसान तरीका

How to Clean Tea Strainer: भारतीय घरों में चाय सबसे ज्यादा पी जाती है और इसी वजह से चाय को छानने के लिए इस्तेमाल होने वाली छलनी सबसे ज्यादा और जल्दी गंदी होती है. समय के साथ-साथ चाय की छलनी ज्यादा गंदी होती है और उसे साफ करने में काफी मेहनत भी लगती हैं, तो आप शेफ कुणाल कपूर ने एक आसान ट्रिक बताई है.

Advertisement
चाय की पत्ती-दूध से छलनी जल्दी गंदी हो जाती है. (PHOTO:ITG) चाय की पत्ती-दूध से छलनी जल्दी गंदी हो जाती है. (PHOTO:ITG)

आजतक लाइफस्टाइल डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 17 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 10:34 PM IST

How to Clean Tea Strainer: भारत में अधिकतर ऐसे लोग हैं, जिनकी सुबह चाय के बिना नहीं होती है. इस वजह से रसोई में चाय के बर्तन ज्यादा गंदे होते हैं और सबसे ज्यादा जिसे साफ करने में लोगों को परेशानी होती है, वो छोटी-सी चाय की छलनी होती है.बार-बार घरों में चाय बनती है और इसी वजह से लोग कई बार तो चाय की छलनी को सिर्फ पानी से निकालकर ही साइड रख देते हैं और दोबारा इस्तेमाल करने लगते हैं. इस वजह से छलनी के कोने में ज्यादा गंदगी जमा हो जाती है. 

Advertisement

चाय की छलनी आसानी से साफ नहीं होती है और इस वजह से लोग काफी परेशान भी रहते हैं.अगर आप भी उन्हीं में से हैं, जो चाय की गंदी छलनी को साफ करने में बहुत मेहनत करते हैं और रगड़ने के बाद भी वो अच्छे से साफ नहीं होती है. तो आपको ज्यादा फिक्र करने की जरूरत नहीं है, क्योंकि शेफ कुणाल कपूर ने ऐसा तरीका बताया है जिससे चाय की गंदी से गंदी छलनी मिनटों में ही साफ हो जाएगी.

चाय की छलनी साफ करने का आसान तरीका

शेफ कुणाल कपूर ने अक्सर ही रेसिपी लोगों के साथ शेयर करते रहते हैं, लेकिन इसके साथ ही वो ऐसी ट्रि्क्स भी बतात हैं, जो रसोई में लोगों के बहुत काम आती है. खाना बनाने के साथ-साथ बर्तन भी काफी गंदे होते हैं और चाय की छलनी भी उसी में से हैं, जिसे धोने में काफी मेहनत लगती है. ऐसे में शेफ कुणाल कपूर ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्होंने चाय की छलनी साफ करने का तरीका बताया है. 

Advertisement
  • सबसे पहले चाय की छलनी को धोने के लिए गैस पर एक पतीले में पानी गर्म करने के लिए रख दीजिए.
  • फिर उसमें एक चम्मच सिरका, एक चम्मच बेकिंग सोडा और डिशवॉशिग सॉप मिला दें.
  • उबलते हुए पानी में 3 से 5 मिनट के लिए चाय की छलनी को डालकर रख दीजिए, फिर उसे बाहर निकाल लें.
  • बाहर निकालने के बाद आप उसके कोनों को एक पुराने टूथब्रश की मदद से साफ कर सकते हैं, इससे उसमें जमा कालापन निकलने लगेगा. 
  • इसके बाद आप चाय की छलनी को साफ पानी से धो लें.

छलनी के साइड का कालापन कैसे हटाएं?

हालांकि कई बार ऐसा होता है कि धोने के बाद भी छलनी के साइड में काली परत जमी रह जाती है और उसे साफ करने के लिए शेफ कुणाल ने एक तरीका बताया है.

स्टील वाली चाय की छलनी के उस काले को साफ करने के लिए आप छलनी के इस गंदे काले हिस्से को गैस पर थोड़ी देर जला लें, क्योंकि जलने के बाद वो आसानी से निकल जाता है.

चाय की छलनी की सफाई (PHOTO: Instagram@chefkunal)

इस तरह से साफ करने के बाद जब आप देखेंगे तो आपकी चाय की छलनी  बिल्कुल नई जैसी चमकती हुई नजर आएगी, उसे देखकर कोई कह नहीं पाएगा कि वो पुरानी छलनी है. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement