High Protein Poha Recipe: अपने पोहे को बनाएं हाई-प्रोटीन नाश्ता, वजन घटाने में मिलेगी मदद! बस जान लें बनाना का सही तरीका

High Protein Poha Recipe: वेट लॉस में प्रोटीन से भरपूर डाइट का अहम रोल होता है. आज इस खबर में हम आपको बताएंगे कि रोजाना सुबह के नाश्ते में खाएं जाने वाले पोहे को हाई-प्रोटीन नाश्ता कैसे बनाया जा सकता है.

Advertisement
साधारण पोहे को बनाएं हाई-प्रोटीन ब्रेकफास्ट, वजन घटाने में मिलेगी मदद (Photo- Getty Image) साधारण पोहे को बनाएं हाई-प्रोटीन ब्रेकफास्ट, वजन घटाने में मिलेगी मदद (Photo- Getty Image)

आजतक लाइफस्टाइल डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 22 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 12:56 PM IST

High Protein Poha Recipe: नाश्ता दिन का सबसे जरूरी खाना माना जाता है, इसलिए इसे जितना हो सके उतना हेल्दी होना चाहिए. हेल्दी रहने के लिए शरीर को जिन पोषक तत्वों की जरूरत होती है, उनमें प्रोटीन बहुत अहम है. प्रोटीन शरीर की मसल्स बनाने, टूट-फूट की मरम्मत करने, इम्युनिटी मजबूत रखने और मेटाबॉलिज्म सही रखने में मदद करता है. Healthline के मुताबिक, अगर नाश्ते में अच्छी मात्रा में प्रोटीन लिया जाए तो वजन कम करने में भी मदद मिलती है. प्रोटीन पेट को देर तक भरा रखता है, जिससे भूख कम लगती है और आप ओवरईटिंग से बचते हैं. 

Advertisement

भारतीय घरों में सुबह के नाश्ते में पोहा सबसे ज्यादा खाए जाने वाले ब्रेकफास्ट में से एक है. है. ऐसे में आज हम आपको  हाई-प्रोटीन पोहा बनाने की आसान रेसिपी बताएंगे. इसकी एक सर्विंग से आपको लगभग 16 ग्राम प्रोटीन मिल सकता है. साथ ही इसमें कार्बोहाइड्रेट, फाइबर और हेल्दी फैट्स का भी अच्छा बैलेंस होता है. तो आइए जानते हैं कि हाई-प्रोटीन पोहा कैसे बनाया जाता है और इसे बनाने के लिए कौन-कौन सी चीजें चाहिए.

दो लोगों के लिए हाई-प्रोटीन पोहा बनाने के लिए क्या-क्या चीजें चाहिए

1 कटोरी पोहा ( लगभग 5–6 g प्रोटीन होता है)

1 छोटा चम्मच नेचुरल शुगर या नारियल शुगर

आधे से कम 1 बड़ा चम्मच देसी घी

1 छोटा चम्मच राई

1 छोटा चम्मच जीरा

करी पत्ता

1–2 हरी मिर्च (बारीक कटी हुई)

1 छोटा प्याज (कटा हुआ)

Advertisement

1 छोटा शिमला मिर्च (कटी हुई)

70 ग्राम मूंग स्प्राउट्स (लगभग 2–3 g प्रोटीन होता है)

70 ग्राम उबले हरे मटर (लगभग 4–5 g प्रोटीन होता है)

100 ग्राम लो-फैट पनीर ( लगभग18–20 g प्रोटीन होता है)

हल्दी पाउडर

लाल मिर्च पाउडर

चाट मसाला

1 नींबू का रस

हरा धनिया (बारीक कटा हुआ)

नमक स्वाद अनुसार

हाई-प्रोटीन पोहा बनाएं कैसे

पोहा को धोकर भिगो लें. इसमें नमक और नेचुरल शुगर मिलाकर अलग रख दें.

कढ़ाही में घी गरम करें. इसमें राई, जीरा, करी पत्ता और हरी मिर्च डालें.

अब प्याज और शिमला मिर्च डालकर अच्छी तरह भून लें.

इसमें मूंग स्प्राउट्स और उबले मटर डालें और 2–3 मिनट तक पकाएं.

अब पनीर के टुकड़े और सारे सूखे मसाले डालकर हल्के हाथ से मिलाएं.

इसके बाद भीगा हुआ पोहा डालें और सब चीजें अच्छी तरह मिला लें.

आखिर में नींबू का रस और हरा धनिया डालें.

आपका हाई-प्रोटीन पोहा तैयार है. इसे आप गरमागरम नाश्ते में खाएं.

डिस्क्लेमर: ये खबर सिर्फ जानकारी के लिए है अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने से पहले डॉक्टर या न्यूट्रिशनिस्ट की सलाह लेना न भूलें.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement