30 gm प्रोटीन वाला पेरी-पेरी सोया चंक, 87 साल की दादी ने बताया घर पर कैसे बनाएं

87 साल की उम्र में अपने कुकिंग वीडियोज के लिए फेमस दादी विजय निश्चल ने अपनी सरल और मजेदार कुकिंग रेसिपी में पेरी-पेरी सोया चंक्स रेसिपी शेयर की है जिससे करीब 30 ग्राम प्रोटीन मिल सकता है.

Advertisement
सोया चंक शाकाहारियों के लिए प्रोटीन का मुख्य सोर्स हैं. (Photo: ITG & Instagram/dadikirasoi01) सोया चंक शाकाहारियों के लिए प्रोटीन का मुख्य सोर्स हैं. (Photo: ITG & Instagram/dadikirasoi01)

आजतक लाइफस्टाइल डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 25 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 11:24 AM IST

High Protein Recipe: आज के समय में यूथ फिटनेस को लेकर काफी अवेयर हुआ है जिसके कारण वह अपनी डाइट पर भी ध्यान दे रहा है. प्रोटीन के लिए कुछ लोग नॉनवेज का सेवन करते हैं तो वहीं शाकाहारी लोग प्रोटीन सप्लीमेंट का इस्तेमाल कर रहे हैं जो कि काफी महंगे-महंगे होते हैं. लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि आपके किचन की एक सस्ती डिश से भी आप प्रोटीन की कमी को पूरी कर सकते हैं. दरअसल, सोशल मीडिया पर 87 साल की 'फिटनेस इन्फ्लुएंसर' दादी विजय निश्चल ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वे फिटनेस गोल रखने वालों के लिए एक हाई प्रोटीन सोया चंक की रेसिपी शेयर की है.

Advertisement

दादी ने सिखाया बॉडी बनाने का नुस्खा

वीडियो की शुरुआत में दादी युवाओं को प्रोटीन से भरपूर 'पेरी-पेरी सोया चंक्स' बनाने की सलाह देती हैं. विजय निश्चल जी बताती हैं कि इस एक डिश से आपको लगभग 30 ग्राम प्रोटीन मिल सकता है. यह उन शाकाहारी लोगों के लिए वरदान है जो अपनी डाइट में प्रोटीन की कमी को लेकर अक्सर परेशान रहते हैं.

सामग्री और तैयारी

हाई-प्रोटीन पेरी-पेरी सोया चंक डिश को बनाने के लिए आपको बहुत ज्यादा तामझाम की जरूरत नहीं है. बस कुछ बेसिक चीजों की जरूरत होगी: 

  • 60 ग्राम उबले हुए सोया चंक्स
  • बारीक कटा हुआ प्याज और टमाटर
  • 1 बड़ा चम्मच तेल
  • नमक और गरम मसाला (स्वादानुसार)
  • 1.5 चम्मच पेरी-पेरी सीजनिंग
  • गार्निशिंग के लिए हरा धनिया

बनाने की आसान विधि

दादी ने बताया, सबसे पहले पैन में 1 चम्मच तेल गर्म करें और फिर उसमें उबले हुए और पानी निचोड़े हुए सोया चंक्स डालें. सुनहरा होने तक उन्हें अच्छी तरह भूनें.

जब सोया चंक्स थोड़े कुरकुरे हो जाएं तो उसमें कटे हुए प्याज और टमाटर डालें. इन्हें कुछ देर चलाने के बाद इसमें नमक और गरम मसाला मिलाएं.

Advertisement

1.5 चम्मच पेरी-पेरी मसाला डालें और मिलाएं जो इस डिश के स्वाद को 2 गुना कर देता है. इसे अच्छी तरह मिक्स करें और थोड़ी देर तक पकने दें. अंत में, ताजे हरे धनिये से सजाकर इसे गर्मागर्म परोसें. लेकिन ध्यान रखें आपको किस मात्रा में सोया चंक खाना चाहिए ये आपके पर्सनल गोल पर डिपेंड करेगा. 

Disclaimer: यह आर्टिकल सामान्य जानकारी के लिए है. किसी भी स्वास्थ्य समस्या या डाइट में किसी भी बदलाव से पहले हमेशा अपने डॉक्टर, न्यूट्रिशनिस्ट या डायटीशियन से सलाह जरूर लें.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement