High Protein Breakfast Recipes: बढ़ते वजन से हैं परेशान? सुबह के नाश्ते में ट्राई करें ये 5 हाई-प्रोटीन चीजें, तेजी से घटेगा वजन!

High Protein Breakfast Recipes: आज इस खबर में हम आपको 5 ऐसे हाई-प्रोटीन नाश्ते के बारे में बताएंगे जो वजन घटाने में आपकी मदद कर सकते हैं. इन नाश्तों की सबसे खास बात यह है कि इन्हें आप सुबह की जल्दबाजी में भी आसानी से तैयार कर सकते हैं.

Advertisement
सुबह की जल्दबाजी में झटपट तैयार होंगे ये प्रोटीन से भरपूर नाश्ते, बनाना है आसान (Photo- Adobe Stock) सुबह की जल्दबाजी में झटपट तैयार होंगे ये प्रोटीन से भरपूर नाश्ते, बनाना है आसान (Photo- Adobe Stock)

आजतक लाइफस्टाइल डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 03 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 10:23 PM IST

High Protein Breakfast Recipes: आज के दौर में अनहेल्दी लाइफस्टाइल और गलत खान-पान के कारण वजन बढ़ना आम बात हो गई है. बढ़े हुए वजन को कम करने के लिए सही लाइफस्टाइल और हेल्दी डाइट सबसे ज्यादा जरूरी होती है. हेल्दी डाइट में सुबह का नाश्ता सबसे खास महत्व रखता है क्योंकि यह पूरे दिन शरीर को एनर्जी देता है. अगर नाश्ता प्रोटीन से भरपूर हो, तो पेट देर तक भरा रहता है और बार-बार भूख भी नहीं लगती.  

Advertisement

ऐसे में आज हम आपको सुबह के नाश्ते के लिए कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताएंगे जो प्रोटीन से भरपूर हैं और जिन्हें आप कम समय में सुबह की जल्दबाजी में आसानी से तैयार कर सकते हैं.

स्प्राउट चीला
स्प्राउट चीला बनाने के लिए अंकुरित दालों को दरदरा पीस लें. इसमें दही और बेसन मिला लें. इसके बाद स्वाद अनुसार मसाले मिलाकर अच्छे से मिलाएं और तवे पर डालकर चीला बना लें. यह चीला प्रोटीन से भरपूर होता है. इसे हरी चटनी और दही के साथ खाया जा सकता है.

पनीर भुर्जी
जो लोग अंडा नहीं खाते, उनके लिए पनीर भुर्जी बढ़िया ऑपशन है. इसे बनाने के लिए मैश किए हुए पनीर को प्याज, टमाटर और मसालों के साथ पका लें. यह जल्दी बनने वाली और पेट भरने वाली डिश है, जिसे पराठे या ब्रेड के साथ नाश्ते में खाया जा सकता है.

Advertisement

स्प्राउट्स -पनीर टिक्की
स्प्राउट्स -पनीर टिक्की बनाने के लिए उबली हुई अंकुरित दाल और कद्दूकस किया हुआ पनीर अच्छी तरह मिला लें. इसमें स्वादानुसार मसाले डालें और मिश्रण से टिक्की का आकार दें. अब इन्हें तवे पर कम तेल में शैलो फ्राई करें. यह टिक्की हेल्दी होने के साथ-साथ स्वाद में भी काफी लाजवाब लगती है.

चना चाट
चना चाट बनाने के लिए उबले काले चने लें. इसमें प्याज, टमाटर, हरी मिर्च, नींबू का रस और मसाले मिलाकर टेस्टी और प्रोटीन से भरपूर चना चाट बना लें. यह चाट प्रोटीन और फाइबर से भरपूर होती है और वजन घटाने वालों के लिए एक बढ़िया नाश्ता या स्नैक है.

सब्जियों वाली एग भुर्जी
सब्जियों वाली एग भुर्जी बनाने के लिए अंडे, प्याज, टमाटर और हल्के मसालों को मिला लें. इसमें चाहें तो शिमला मिर्च या हरी सब्जियां भी मिला सकते हैं. यह डिश खाने में टेस्टी होने के साथ-साथ काफी हेल्दी भी होती है. इसे सुबह के नाश्ते में टोस्ट या पराठे के साथ खाया जा सकता है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement