Green Moong Cutlet Recipe: अगर आप शाम के नाश्ते में कुछ हेल्दी और टेस्टी खाना चाहते हैं तो हरी मूंग की कटलेट आपके लिए एक बेहतरीन ऑप्शन हो सकता है. यह कटलेट प्रोटीन से भरपूर होता है और इसे बनाना भी काफी आसान है. हरी मूंग, पोहा और मसालों से तैयार यह स्नैक स्वाद के साथ-साथ सेहत के लिए भी फायदेमंद होता है. खास बात यह है कि इसे आप घर पर कम तेल में आसानी से बना सकते हैं. आइए जानते हैं हरे मूंग की कटलेट बनाते कैसे हैं और इसे बनाने के लिए किन-किन चीजों की जरूरत होती है.
इंग्रेडिएंट्स (ingredients)
1 कप हरी मूंग (भिगोई हुई)
1 कप पोहा
1 प्याज (बारीक कटा हुआ)
4 हरी मिर्च (बारीक कटी हुई)
1 इंच अदरक (बारीक कटा हुआ)
1/2 कप हरा धनिया (बारीक कटा हुआ)
2 बड़े चम्मच बेसन
1 छोटा चम्मच जीरा पाउडर
1 छोटा चम्मच धनिया पाउडर
1 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
स्वादानुसार नमक
कटलेट सेकने के लिए तेल
ग्रीन मूंग कटलेट बनाते कैसे हैं?
आजतक लाइफस्टाइल डेस्क