टीवी जगत की मशहूर कॉमेडियन भारती सिंह सिर्फ अपनी जबरदस्त कॉमिक टाइमिंग और चुलबुले अंदाज के लिए ही नहीं, बल्कि अपने खाने के शौक के लिए भी खूब जानी जाती हैं. भारती पिछले कुछ समय से कुकिंग शो 'लाफ्टर शेफ्स' भी होस्ट कर रही हैं. वह अक्सर अपने व्लॉग्स और सोशल मीडिया पोस्ट्स में बताती हैं कि उन्हें देसी, मसालेदार और चटपटा खाना कितना पसंद है. अलग-अलग शहरों और देशों के स्वाद को ट्राई करना उन्हें बहुत अच्छा लगता है.
भारती को खासकर पहाड़ी और नेपाली फ्लेवर वाली चटनियां बहुत भाती हैं, जिनमें तीखापन, खट्टापन और स्मोकी स्वाद का अनोखा मेल होता है. भारती की पसंदीदा नेपाली चटनी है, जिसे वो अपने घर में बचपन से खाती आ रही हैं. कॉमेडियन के पिता नेपाल से ताल्लुख रखते हैं, इसलिए उनके घर में तिल-टमाटर की चटपटी चटनी अक्सर ही बनती है, जो उनको खाने के साथ बहुत टेस्टी लगती है.
भारती कहती हैं कि अगर खाने के साथ चटनी मिल जाए तो सिंपल से खाने का भी टेस्ट बढ़ जाता है. उनकी पसंदीदा नेपाली स्टाइल तिल-टमाटर चटनी भी कुछ ऐसी ही है, जो दाल-भात, मोमोज, पराठे या स्नैक्स के साथ खाने का मजा दोगुना कर देती है. सबसे अच्छी बात यह है कि इसे बनाने में ज्यादा समय या मेहनत नहीं लगती और घर में मौजूद चीजों से ही बन जाती है. आइए जानते हैं कि भारती सिंह के स्टाइल में यह लाजवाब नेपाली चटनी कैसे बनती है.
इंग्रेडिएंट्स
तड़के के लिए:
सबसे पहले एक पैन को गर्म करें और उसमें सफेद तिल डालकर हल्का सुनहरा होने तक भून लें. इस बात का ध्यान रखें कि तिल जले नहीं, वरना टेस्ट कड़वा हो सकता है. अब इसी पैन में सूखी लाल मिर्च डालकर हल्का सा भून लें.
अब भुने हुए तिल और मिर्च को मिक्सर जार में डालें. इसमें लहसुन, अदरक, नमक, पुदीना, धनिया पत्तियां, भुना टमाटर और इमली का पानी डालकर पीस लें. सभी चीजों को अच्छी तरह पीसने जरूरत हो तो थोड़ा सा पानी डाल सकते हैं, लेकिन चटनी को ज्यादा पतला न करें.
अब तड़का तैयार करने के लिए, एक छोटे पैन में तेल गर्म करें. उसमें मेथी दाना और कटी हुई हरी मिर्च डालें और कुछ सेकंड भूनें. तैयार तड़के को चटनी के ऊपर डाल दें.
आजतक लाइफस्टाइल डेस्क