उत्तराखंड के गवर्नर गुरमीत सिंह के हेलिकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग, श्रीनगर में उतारना पड़ा

उत्तराखंड के राज्यपाल गुरमीत सिंह के हेलीकॉप्टर की तकनीकी कारणों के चलते पौड़ी गढ़वाल के श्रीनगर में इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी.

Advertisement
उत्तराखंड के राज्यपाल गुरमीत सिंह के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग की गई. (Photo: Pixabay) उत्तराखंड के राज्यपाल गुरमीत सिंह के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग की गई. (Photo: Pixabay)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 08 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 3:15 PM IST

उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेवानिवृत्त) के हेलीकॉप्टर की अचानक इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी. जानकारी के मुताबिक हेलीकॉप्टर में आई तकनीकी खराबी के कारण एहतियातन इसे पौड़ी गढ़वाल के श्रीनगर में उतारा गया.

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार उड़ान के दौरान हेलीकॉप्टर में अचानक कुछ तकनीकी समस्या सामने आई. स्थिति को देखते हुए तुरंत सावधानी बरतते हुए हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग कराने का फैसला लिया गया.

Advertisement

इसके बाद हेलीकॉप्टर को श्रीनगर गढ़वाल के जीवीके हेलीपैड पर उतार दिया गया, राज्यपाल गुरमीत सिंह को श्रीनगर स्थित पुलिस गेस्ट हाउस ले जाया गया है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement