जब मिले दो मौर्य एक अखाड़े में तो लगे 'जय भीम' और 'जय श्री राम' जयकारे

बीजेपी ज्वाइन करने के बाद स्वामी प्रसाद मौर्य गाजे-बाजे के साथ लखनऊ के बीजेपी दफ्तर पहुंचे. इस मौके पर मौर्य के समर्थकों में गजब का उत्साह था.

Advertisement
स्वामी प्रसाद मौर्य स्वामी प्रसाद मौर्य

अमित कुमार दुबे / कुमार अभिषेक

  • लखनऊ,
  • 10 अगस्त 2016,
  • अपडेटेड 6:51 AM IST

बीजेपी ज्वाइन करने के बाद स्वामी प्रसाद मौर्य गाजे-बाजे के साथ लखनऊ के बीजेपी दफ्तर पहुंचे. इस मौके पर मौर्य के समर्थकों में गजब का उत्साह था. अतिउत्साह में मौर्य के समर्थकों ने बीजेपी दफ्तर के गेट पर भारी आतिशबाजी भी की. बीजेपी दफ्तर में स्वामी प्रसाद मौर्य का स्वागत केशव प्रसाद मौर्य ने 'जय श्री राम' के जयकारे के साथ किया.

Advertisement

काफिले के साथ बीजेपी दफ्तर पहुंचे मौर्य
दरअसल दिल्ली में बीजेपी का दामन थामने के बाद बुधवार को पूरे ताम-झाम के साथ स्वामी प्रसाद मौर्य लखनऊ एयरपोर्ट उतरे, जहां से बड़े काफिले में शहर होते हुए पहुंचे. बीजेपी दफ्तर में स्वामी प्रसाद मौर्य के स्वागत के लिए खास मंच बनाया गया था. स्वामी के समर्थकों ने पूरे शहर को बैनरों और पोस्टरों से पाट रखा था. खास बात ये रही कि स्वामी प्रसाद के समर्थन में लगे पोस्टरों में नरेंद्र मोदी और बसपा के अलावा कांशीराम की भी तस्वीरें थीं. साथ ही बीएसपी के सभी महापुरुषों की तस्वीरें भी थी.

स्वामी प्रसाद के कुछ समर्थकों में एयरपोर्ट पर भी हुई, कई जगहों पर मौर्य के समर्थक बिजली के खंभे पर नजर आए तो कई समर्थकों के हाथ मे असलहे भी दिखे. जब मौर्य बीजेपी दफ्तर पहुंचे तो वहां केशव प्रसाद मौर्य ने उनका स्वागत किया. बीजेपी दफ्तर पहुंचकर मौर्य ने मायावती के खिलाफ जमकर अपनी भड़ास निकाली.

Advertisement

स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा:-
1. मायावती भ्रष्टाचार की देवी है.
2. मायावती लाखों करोड़ों का चढ़ावा लेती है.
3. विधानसभा लोकसभा में टिकटों की बोली लगाती है.
4. भ्रष्टाचार की देवी पैसे के लालच और हवस में निरंकुश हो गई.
5. मायावती पैसे की हवस में बाबा साहेब के आंदोलन को बेच रही है.
6. जिसने कांशीराम के नेतृत्व में स्वाभिमान में राजनीति सीखी हो वो दलितों का स्वाभिमान बेचने वालों के साथ नहीं रह सकते.
7. समाजवादी पार्टी में जो गुंडाराज है अगर आज लोहिया जिंदा होते तो आत्महत्या कर लेते.
8. मायावती दलित की देवी नहीं भ्रष्टाचार की देवी है.

बहरहाल, बीजेपी दफ्तर में स्वामी प्रसाद मौर्य ने के जयकारे लगाए तो केशव मौर्य की बारी आते ही उन्होंने 'जय श्री राम' और भारत माता की जय के नारे लगाए. स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा कि 22 सितंबर का रमाबाई अंबेडकर स्टेडियम में उनकी रैली होगी जहां राज्यभर से आए उनके समर्थक बीजेपी के हो जाएंगे.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »