तेलंगाना की फार्मा फैक्ट्री में ब्लास्ट होने से 12 की मौत, 26 लोग घायल

घटना के बाद घायलों को अस्पताल ले जाया गया और उनकी स्थिति के बारे में अभी कोई जानकारी नहीं मिल सकी है. रेस्क्यू ऑपरेशन अब भी चल रहा है. आग बुझाने के लिए दमकल गाड़ियों को लगाया गया है.

Advertisement
फार्मा प्लांट में लगी आग (तस्वीर: PTI) फार्मा प्लांट में लगी आग (तस्वीर: PTI)

अब्दुल बशीर

  • हैदराबाद,
  • 30 जून 2025,
  • अपडेटेड 3:19 PM IST

तेलंगाना (Telangana) के संगारेड्डी जिले में सोमवार को एक फार्मा प्लांट में धमाका होने से बड़ा हादसा हो गया. रिएक्टर विस्फोट में करीब 12 लोगों की मौत हो गई और 26 लोग घायल बताए जा रहे हैं. एजेंसी के मुताबिक, संगारेड्डी पुलिस ने बताया कि जब धमाका हुआ, वो पशमीलारम में सिगाची केमिकल्स इंडस्ट्री में ड्यूटी का वक्त था. एक अग्निशमन विभाग के अधिकारी ने बताया, "हमने हादसे वाली जगह से छह शव बरामद किए हैं और चार की अस्पताल में मौत हो गई."

Advertisement

अभी भी अंदर कई लोगों के फंसे होने की आशंका है. घायलों को अस्पताल ले जाया गया और उनकी स्थिति के बारे में अभी कोई जानकारी नहीं मिल सकी है. रेस्क्यू ऑपरेशन अब भी चल रहा है. आग बुझाने के लिए दमकल गाड़ियों को लगाया गया.

मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने घटना पर दुख जताया है और अधिकारियों को फंसे हुए श्रमिकों को बचाने और उन्हें उन्नत चिकित्सा देखभाल प्रदान करने के लिए सभी कदम उठाने का निर्देश दिया.

यह भी पढ़ें: घर में गैस सिलेंडर लीक के बाद हुआ धमाका, हादसे में बचे महिला-पुरुष, आपको डरा देगा ये Video

कंपनी की वेबसाइट के मुताबिक, सिगाची इंडस्ट्रीज लिमिटेड एक फार्मास्युटिकल उद्योग है, जो सक्रिय फार्मास्युटिकल सामग्री (APIs), इंटरमीडिएट्स, एक्सिपिएंट्स, विटामिन-खनिज मिश्रणों और संचालन और प्रबंधन (O&M) सेवाओं में एडवांस रूप से काम करने के लिए समर्पित है.

Advertisement

(PTI के इनपुट के साथ)

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »