कोलकाता में CEC को दिखाए काले झंडे, प्रदर्शनकारियों ने लगाए- गो बैक के नारे लगे

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को विरोध का सामना करना पड़ा. कोलकाता के एक मंदिर में पूजा करने पहुंचे, जहां प्रदर्शनकारियों ने उन्हें काले झंडे दिखाए और उनके खिलाफ नारेबाजी की.

Advertisement
CEC को दिखाए काले झंडे. (File photo: Social Media) CEC को दिखाए काले झंडे. (File photo: Social Media)

aajtak.in

  • कोलकाता,
  • 10 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 9:45 AM IST

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 की तैयारियों की समीक्षा के लिए तीन दिवसीय दौरे पर बंगाल पहुंचे मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार को विरोध प्रदर्शन का सामना करना पड़ा. बताया जा रहा है कि वो सुबह-सुबह कालीघाट काली मंदिर दर्शन करने के लिए पहुंचे थे, जहां कुछ लोगों ने उन्हें काले झंडे दिखा और गो बैक के नारे लगाए.

मंदिर में दर्शन करने के बाद मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने कहा, 'हमने दक्षिणेश्वर काली मंदिर में पूजा-अर्चना की... चुनाव आयोग पश्चिम बंगाल में बिना किसी हिंसा, बिना किसी दबाव के चुनाव कराने के लिए प्रतिबद्ध है...'

Advertisement

प्राप्त जानकारी के अनुसार, इससे पहले उन्हें सोमवार को भी उन्हेंं विरोध का सामना करना पड़ा था, जब वह कोलकाता के एक मंदिर में दर्शन के लिए पहुंचे थे. प्रदर्शनकारियों ने उन्हें काले झंडे दिखाए गए और गो बैक के नारे भी लगाए. बताया जा रहा है कि सोमवार को सीईसी जैसे ही मंदिर पहुंचे तो बाहर कुछ लोगों ने विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया, लेकिन मौके पर मौजूद पुलिस ने स्थिति को नियंत्रण में ले लिया. चुनाव आयोग ने मंदिर भ्रमण के बाद कहा, 'मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने कालीघाट मंदिर में जाकर ईश्वर का आशीर्वाद लिया और पश्चिम बंगाल की जनता के कल्याण के लिए प्रार्थना की. उन्होंने राज्य में स्वतंत्र, निष्पक्ष और उत्सवपूर्ण चुनाव सुनिश्चित करने के आयोग के संकल्प को दोहराया.'

ये विरोध प्रदर्शन राज्य में बढ़ते राजनीतिक तनाव को दिखाता है, जहां 2026 के विधानसभा चुनाव को लेकर सभी दल सक्रिय हैं. पिछले दिनों चुनाव आयोग के साथ राजनीतिक दलों की बैठक में सुरक्षा और निष्पक्षता पर जोर दिया गया था, जिसमें बीजेपी ने कई सुझाव दिए थे. टीएमसी का आरोप है कि SIR प्रक्रिया में अनियमितताएं हो रही हैं, जबकि चुनाव आयोग इसे मतदाता सूची को शुद्ध करने की जरूरी बता रहा है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement