स्वाधीनता दिवस की 71वीं वर्षगांठ की पूर्व संध्या पर ऐतिहासिक इमारतें रंग-बिरंगी लाइटों से जगमगा उठी हैं. देशभर से कई ऐसी तस्वीरें सामने आई हैं जिसे देखकर आप मंत्रमुग्ध हो जाएंगे. पहली तस्वीर जो आप देख रहे हैं यह मुंबई स्थित छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (सीएसएमटी) की है.
ये सतंरगी छटा भी सीएसटी टर्मिनस मुंबई की है. (फोटो क्रेडिट: राजेश रेवनकर)
स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर BMC बिल्डिंग भी रंग-बिरंगी लाइटों से जगमगा उठी है. (फोटो क्रेडिट: राजेश रेवनकर)
ये एक और सतरंगी तस्वीर BMC बिल्डिंग मुंबई की है. (फोटो क्रेडिट: राजेश रेवनकर)
स्वतंत्रता दिवस के मौके पर लाल किले से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश को संबोधित करेंगे. इससे पूर्व संध्या पर लाल किले से निकलने वाली रोशनी एक तरह से इतिहास को बता रही है.
साथ ही लाल किले में तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है. सुरक्षा की ऐसी व्यवस्था की गई है कि परिंदे भी पर न मार सके.
इस मौके पर संसद भवन भी अलग में रंग दिख रहा है.
इंडिया गेट की लाइटें तिरंगे की शान को बढ़ा रही हैं.
दिल्ली स्थित विज्ञान भवन की चमक देखकर आप भी गौरव महसूस करेंगे.
ये तस्वीर उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद रेलवे स्टेशन की है.
ये उत्तर प्रदेश विधानसभा की तस्वीर है. (फोटो: नीरज कुमार)
अमरावती स्थित आंध्र प्रदेश विधानसभा की बिल्डिंग भी स्वतंत्रता दिवस के मौके पर अलग छटा बिखेर रही है.