ईरान के सुप्रीम लीडर अली खामेनेई की मौत के बाद कांग्रेस सांसद सोनिया गांधी ने केंद्र सरकार की चुप्पी पर सवाल उठाए हैं. उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने खामेनेई की हत्या या ईरान की संप्रभुता के उल्लंघन की स्पष्ट निंदा नहीं की. पीएम नरेंद्र मोदी ने इजरायल-अमेरिका द्वारा किए गए हमलों का उल्लेख किए बिना ईरान के यूएई पर जवाबी हमलों की आलोचना की. ईरान को लेकर राहुल गांधी ने भी सरकार पर हमला बोला.