देश में संभावित आतंकी हमलों की साजिश को लेकर राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने बड़ा अभियान चलाते हुए कई राज्यों में एक साथ छापेमारी की है. जांच एजेंसी के मुताबिक पाकिस्तान आधारित ऑपरेटिव जसवीर चौधरी से जुड़े नेटवर्क की गतिविधियों की जांच के तहत दिल्ली, पंजाब समेत विभिन्न राज्यों में कुल 12 स्थानों पर तलाशी अभियान चलाया गया. अधिकारियों को आशंका है कि ड्रोन और IED सप्लाई नेटवर्क के जरिए संवेदनशील इलाकों में आतंकी गतिविधियों को अंजाम देने की तैयारी की जा रही थी. छापेमारी के दौरान कई डिजिटल उपकरण, दस्तावेज और अन्य महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाए गए हैं, जिनकी जांच की जा रही है.