Indian Railways: मुंबई-काठगोदाम और बांद्रा-गोरखपुर के बीच चलेंगी स्पेशल ट्रेनें, टिकट बुकिंग शुरू

Special Trains: पश्चिम रेलवे ने यात्रियों की बढ़ती मांग को देखते हुए मुंबई सेंट्रल-काठगोदाम और बांद्रा टर्मिनस-गोरखपुर के बीच अतिरिक्त स्पेशल ट्रेनें चलाने का फैसला किया है. इन ट्रेनों में सफर के लिए टिकट बुकिंग 15 मई 2026 से शुरू है.

Advertisement
स्पेशल किराए पर चलेंगी ये ट्रेनें (फाइल फोटो- ITG) स्पेशल किराए पर चलेंगी ये ट्रेनें (फाइल फोटो- ITG)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 15 मई 2026,
  • अपडेटेड 7:42 AM IST

गर्मियों की छुट्टियों में यात्रियों की सुविधा के लिए भारतीय रेलवे देश भर में विभिन्न रूट्स पर समर स्पेशल ट्रेनें चला रहा है. इसी कड़ी में ट्रेनों में बढ़ती भीड़ को देखते हुए पश्चिम रेलवे (Western Railway) ने कुछ रूट्स पर और स्पेशल ट्रेनें चलाने का ऐलान किया है. अब मुंबई सेंट्रल से काठगोदाम और बांद्रा टर्मिनस से गोरखपुर के बीच अतिरिक्त स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी. इन ट्रेनों की सफर के लिए टिकट बुकिंग 15 मई 2026 से शुरू है.

Advertisement

बांद्रा टर्मिनस-गोरखपुर के बीच स्पेशल ट्रेन
पश्चिम रेलवे ने यात्रियों की मांग को देखते हुए बांद्रा टर्मिनस और गोरखपुर के बीच स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला किया है. ट्रेन नंबर 09157 बांद्रा टर्मिनस-गोरखपुर स्पेशल 17 मई 2026 (रविवार) को रात 00:30 बजे बांद्रा से रवाना होगी और अगले दिन शाम 17:30 बजे गोरखपुर पहुंचेगी. वहीं, ट्रेन नंबर 09158 गोरखपुर-बांद्रा टर्मिनस स्पेशल 18 मई 2026 (सोमवार) को शाम 20:30 बजे गोरखपुर से चलेगी और बुधवार सुबह 07:25 बजे बोरिवली पहुंचेगी.

यह ट्रेन बोरीवली, वापी, सूरत, वडोदरा, रतलाम, नागदा, कोटा, सवाई माधोपुर, बयाना, भरतपुर, मथुरा, हाथरस सिटी, कासगंज, बरेली सिटी, इज्जतनगर, पीलीभीत, मैलानी, सीतापुर, बुरहवाल, गोंडा, बस्ती और खलीलाबाद स्टेशन पर रुकेगी. ट्रेन में स्लीपर और जनरल सेकंड क्लास कोच लगाए जाएंगे. ध्यान दें कि ट्रेन नंबर 09158 बोरिवली स्टेशन पर शॉर्ट टर्मिनेट होगी. 

Advertisement

मुंबई सेंट्रल-काठगोदाम स्पेशल ट्रेन
वहीं, पश्चिम रेलवे ने मुंबई सेंट्रल और काठगोदाम के बीच चल रही स्पेशल ट्रेन की ट्रिप्स बढ़ा दी हैं. ट्रेन नंबर 09075 मुंबई सेंट्रल-काठगोदाम सुपरफास्ट स्पेशल अब 20 मई 2026 तक चलेगी. वहीं, ट्रेन नंबर 09076 - काठगोदाम से मुंबई सेंट्रल सुपरफास्ट स्पेशल 21 मई 2026 तक उपलब्ध रहेगी.

रेलवे के मुताबिक, इन बढ़ी हुई ट्रिप्स की बुकिंग 15 मई 2026 से सभी PRS काउंटरों और IRCTC वेबसाइट पर शुरू हो जाएगी. दोनों ही ट्रेनें स्पेशल किराए पर चलेंगी.
 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »