बंगाल: आसनसोल में TMC नेता राजू अहलूवालिया गिरफ्तार, रंगदारी और अवैध वसूली के आरोप

पश्चिम बंगाल में TMC के ट्रेड यूनियन नेता राजू अहलूवालिया को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने उन्हें जबरन वसूली के पुराने मामले में हिरासत में लिया है. अहलूवालिया ने आरोपों को राजनीति से प्रेरित बताते हुए खारिज किया है. वहीं, विपक्ष ने इस कार्रवाई को बदले की राजनीति करार दिया है.

Advertisement
टीएमसी नेता ने सभी आरोपों को खारिज किया है. (Photo: Representational) टीएमसी नेता ने सभी आरोपों को खारिज किया है. (Photo: Representational)

अनिल गिरी

  • कोलकाता,
  • 18 मई 2026,
  • अपडेटेड 11:41 AM IST

पश्चिम बंगाल में सत्ता परिवर्तन के बाद से नेताओं की गिरफ्तारियों का सिलसिला लगातार जारी है. रविवार देर रात भी आसनसोल दक्षिण थाने की पुलिस ने TMC के ट्रेड यूनियन नेता राजू अहलूवालिया को गिरफ्तार किया है. उन पर रंगदारी और अवैध वसूली करने के आरोप लगे हैं.

राजू अहलूवालिया को जबरन वसूली से जुड़े एक पुराने मामले में हिरासत में लिया गया था. पूछताछ के बाद पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तारी के बाद आज सोमवार को उन्हें पहले रूटीन मेडिकल चेकअप के लिए आसनसोल जिला अस्पताल ले जाया गया. 

Advertisement

अस्पताल में जांच पूरी होने के बाद पुलिस उन्हें आसनसोल जिला अदालत में पेश करने के लिए ले गई. पुलिस कस्टडी में कोर्ट ले जाए जाने के दौरान राजू अहलूवालिया ने मीडिया के सामने अपनी बात रखी. उन्होंने खुद पर लगे सभी आरोपों को खारिज कर दिया. 

'जल्द सच्चाई सबके सामने आ...'

अहलूवालिया ने दावा किया कि उन्हें इस मामले में झूठा फंसाया गया है. उन्होंने आरोप लगाया कि ये पूरी कार्रवाई राजनीति से प्रेरित है और उन्हें जानबूझकर निशाना बनाया जा रहा है. इसके अलावा उन्होंने कहा, 'मुझे देश की न्यायपालिका पर पूरा भरोसा है. कानूनी प्रक्रिया के जरिए बहुत जल्द सच्चाई सबके सामने आ जाएगी.'

राजू अहलूवालिया की गिरफ्तारी के बाद आसनसोल में एक बार फिर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं. विपक्ष के नेताओं ने इस कार्रवाई पर कड़ा ऐतराज जताया है. विपक्षी दलों का आरोप है कि नए शासन में उनके नेताओं को चुन-चुनकर निशाना बनाया जा रहा है और ये बदले की राजनीति है. 

Advertisement

यह भी पढ़ें: 'जो छोड़कर जाना चाहते हैं जा सकते हैं, मैं पार्टी को फिर से खड़ा करूंगी', TMC नेताओं से बोलीं ममता

हालांकि, स्थानीय पुलिस ने इन राजनीतिक आरोपों को सिरे से खारिज किया है. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि ये कार्रवाई पूरी तरह से कानूनी प्रक्रियाओं का पालन करते की जा रही है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement