थलपति विजय को समर्थन देने पर भड़की DMK, कांग्रेस को बताया धोखेबाज

थलापति विजय की पार्टी टीवीके की बड़ी जीत के बाद तमिलनाडु की राजनीति पूरी तरह बदल गई है. 108 सीटें जीतकर सबसे बड़ी पार्टी बनी टीवीके को अब कांग्रेस का साथ मिल गया है. इस बीच डीएमके ने कांग्रेस पर 'धोखेबाज' होने का आरोप लगाया है, जिससे सालों पुराना गठबंधन टूट गया है.

Advertisement
तमिलनाडु: TVK और कांग्रेस में गठबंधन तय.  (File photo/PTI) तमिलनाडु: TVK और कांग्रेस में गठबंधन तय. (File photo/PTI)

नागार्जुन

  • चेन्नई,
  • 06 मई 2026,
  • अपडेटेड 11:41 AM IST

तमिलनाडु विधानसभा चुनाव परिणाम साफ होने के बाद राज्य में राजनीतिक समीकरण तेजी से बदल रहे हैं और नई सरकार के गठन की हलचल तेज हो गई है. राज्य कांग्रेस यूनिट ने थलपति विजय को सशर्त समर्थन फैसला किया है. इसी बीच जानकारी आ रही है कि टीवीके प्रमुख थलपति विजय ने मंगलवार रात को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को पत्र लिख कर समर्थन मांगा है. वहीं, कांग्रेस के टीवीके के समर्थन देने के फैसले पर उसकी पूर्व सहयोगी डीएमके ने कांग्रेस को पीठ में छुरा घोंपने वाला करार दिया है.

प्राप्त जानकारी के अनुसार, कांग्रेस ने रात भर चली बैठक के बाद विजय की पार्टी TVK के साथ सशर्त गठबंधन करने का फैसला कर लिया है, जिसमें कैबिनेट पदों और कुछ बोर्डों की अध्यक्षता जैसी मांगें शामिल हैं. इसको लेकर बुधवार को कांग्रेस के वरिष्ठ नेता विजय से मुलाकात करेंगे. इसके बाद दोपहर को ही कांग्रेस एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में विजय को समर्थन देने की घोषणा करेगी. बताया जा रहा है कि कांग्रेस ने विजय को आश्वासन दिया है कि वह वामपंथी, वीकेके और आईएमएल को देंगे.

Advertisement

TVK ने की समर्थन की पुष्टि

टीवीके ने भी पुष्टि की है कि कांग्रेस से सूचना मिलने के बाद गठबंधन पक्का हो गया है. सूत्रों ने ये भी बताया कि विजय ने कल रात कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को समर्थन मांगने के लिए पत्र भेजा है. सूत्रों के अनुसार, कांग्रेस सांसद कार्ति चिदंबरम टीवीके के साथ संपर्क स्थापित करने में समन्वय कर रहे हैं.

क्या है कांग्रेस का प्लान

बताया जा रहा है कि कांग्रेस को एआईएडीएमके गुट की टीवीके के साथ सरकार बनाने की इच्छा की जानकारी मिली है. कांग्रेस ये सुनिश्चित करना चाहती है कि एआईएडीएमके सत्ता में न आए और इसी को लेकर कांग्रेस ने टीवीके को समर्थन देने का आश्वासन दिया है, जिसका आधिकारिक ऐलान दोपहर में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में किया जाएगा.

एआईएडीएमके सूत्रों के अनुसार, एआईएडीएमके विधायकों ने टीवीके को समर्थन देने के लिए एकजुटता दिखाई है.

Advertisement

DMK ने कांग्रेस पर साधा निशाना

उधर, राज्य में तेजी से बदल रहे राजनीतिक समीकरण पर कांग्रेस के रुख पर उसके पूर्व सहयोगी डीएमके ने तीखी प्रतिक्रिया दी है. DMK ने कांग्रेस को बैकस्टैबर्स (पीठ में छुरा घोंपने वाले) करार दिया है.

DMK के प्रवक्ता सरवनन अन्नादुराई ने कहा कि कांग्रेस को मिली पांच विधानसभा सीटें सिर्फ तत्कालीन मुख्यमंत्री एमके स्टालिन की वजह से संभव हो पाई हैं. उन्होंने कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए कहा कि जब बीजेपी/RSS राहुल गांधी को 'पप्पू' कहकर ट्रोल कर रही थी, तब स्टालिन ने उन्हें प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार बताया था.

TVK ने जीतीं 108 सीटें

आपको बता दें कि हाल ही में संपन्न हुए तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में विजय की दो साल पुरानी पार्टी तमिलगा वेट्री कज़गम (टीवीके) 108 सीटों के साथ सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी जो बहुमत से 11 सीटें कम है. इसके तुरंत बाद पार्टी ने बाहरी समर्थन से सरकार बनाने का विश्वास जताया था. उसने वैचारिक आधार पर बीजेपी के साथ गठबंधन से इनकार कर दिया और डीएमके को अपना प्रमुख प्रतिद्वंद्वी करार दिया है.

इस पृष्ठभूमि में विजय ने कांग्रेस और चुनाव पूर्व डीएमके के नेतृत्व वाले धर्मनिरपेक्ष प्रगतिशील गठबंधन में शामिल अन्य दलों जैसे कि वीसीके, सीपीआई, सीपीआई(एम) और आईयूएमएल से संपर्क साधा है. आईयूएमएल, सीपीआई, सीपीआई(एम) और वीसीके ने 234 सदस्यीय विधानसभा में दो-दो सीटें जीती हैं. हालांकि, दो विधायकों वाली आईयूएमएल ने अपने सहयोगी डीएमके और स्टालिन को समर्थन देने की घोषणा की है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement