'हर चीज का राजनीतिकरण....', सुप्रीम कोर्ट ने कोलकाता मेट्रो में देरी पर बंगाल सरकार को लगाई फटकार

सुप्रीम कोर्ट ने कोलकाता मेट्रो परियोजना में देरी होने को लेकर पश्चिम बंगाल सरकार से निराशा जाहिर की है. अदालत ने कहा कि उन्हें लोकतांत्रिक रूप से चुनी गई सरकार से इस लापरवाही उम्मीद नहीं करते.

Advertisement
सुप्रीम कोर्ट ने सरकार की लापरवाही पर नाराजगी जताई. (File Photo- ITG) सुप्रीम कोर्ट ने सरकार की लापरवाही पर नाराजगी जताई. (File Photo- ITG)

संजय शर्मा

  • नई दिल्ली,
  • 23 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 2:25 PM IST

सुप्रीम कोर्ट ने कोलकाता मेट्रो में देरी पर पश्चिम बंगाल सरकार को फटकार लगाई है. कोर्ट ने कहा कि ये सिर्फ अधिकारियों के अड़ियल रवैये को दिखाता है, जिसके तहत वो कोलकाता शहर में मेट्रो रेल प्रोजेक्ट में देरी करना और उसे रोकना चाहते हैं.

दरअसल कोलकाता मेट्रो की ऑरेंज लाइन के एक अहम हिस्से को पूरा करने में हो रही अनिश्चित देरी को लेकर याचिका दाखिल की गई थी. इस याचिका में देरी का कारण पश्चिम बंगाल सरकार के जरूरी मंजूरी नहीं दिए जाने को बताया गया था.

Advertisement

ऐसे में सुप्रीम कोर्ट ने निराशा जताते हुए कहा कि हम लोकतांत्रिक रूप से चुनी गई सरकार से ये उम्मीद नहीं करते कि वो ये कहे कि इस काम को फिलहाल नजरअंदाज कर दिया जाए.

CJI ने निर्देश दिया कि हर चीज का राजनीति करण न किया जाए, क्योंकि ये विकास से जुड़ा मुद्दा है. सुप्रीम कोर्ट ने कहा, हाई कोर्ट के दिए गए आदेश में कोई कमी नहीं थी. हमें पूरा भरोसा है कि ये प्रोजेक्ट तय समय सीमा के अंदर ही पूरा किया जाएगा.

यह भी पढ़ें: कोलकाता मेट्रो विस्तार: 22 अगस्त को PM मोदी दिखाएंगे हरी झंडी, लाखों यात्रियों को मिलेगा लाभ

जस्टिस जॉयमाल्य बागची ने कहा, 'आपके लिए विकास से ज्यादा त्योहार जरूरी हैं. ऐसा नहीं है कि आप अपनी मर्जी से कर रहे हैं, आप अपने कर्तव्य से बंधे हैं. आपने हाई कोर्ट से कहा था कि आपको त्योहारों का इंतजाम करना है. परिवहन के लिए एक अहम सड़क बनाने से ज्यादा जरूरी त्योहार हैं.'

कोर्ट ने कहा अगर चुनाव आयोग को चुनाव कराने में कोई दिक्कत नहीं है तो ये प्रोजेक्ट तो आचार संहिता (Model Code of Conduct) लागू होने से पहले का है. ऐसे में राज्य सरकार को ये बहाना बनाकर विकास के काम को फिर से रोकने की इजाजत नहीं दी जाएगी.

Advertisement

आज सुनवाई के दौरान पश्चिम बंगाल सरकार ने मई तक का समय मांगा. उन्होंने कहा कि अभी चुनाव चल रहे हैं, इसलिए देरी हो रही है.

CJI जस्टिस सूर्यकांत की अध्यक्षता वाली बेंच ने कोलकाता मेट्रो में देरी को लेकर कलकत्ता हाई कोर्ट के ट्रैफिक ब्लॉक किए जाने के आदेश के खिलाफ सरकार की अपील पर सुनवाई से इनकार कर दिया. राज्य सरकार की ओर से उस रास्ते से एम्बुलेंस आती-जाती हैं. यहां तक कि ऑर्गन ट्रांसप्लांट वाली गाड़ियां भी उसी रास्ते से गुजरते हैं.

'मुद्दे का राजनीतिकरण करने की कोशिश...'

सीजेआई ने कहा कि हाई कोर्ट ने बहुत नरमी बरती है. ये एक ऐसा मामला था जहां मुख्य सचिव और DGP के खिलाफ कोई कार्रवाई की जानी चाहिए थी. ये अपने कर्तव्य को लेकर पूरी तरह से लापरवाही दिखाता है. अदालत के मुताबिक, 'ये सिर्फ एक ऐसे मुद्दे का राजनीतिकरण करने की कोशिश है, जहां असल में कोई मुद्दा ही नहीं है.'

यह भी पढ़ें: बदल जाएगी कोलकाता मेट्रो की तस्वीर! हाइटेक रेक बनाने के लिए रेलवे देगी 6000 करोड़ रुपये

वहीं, कोलकाता मेट्रो के वकील ने कहा कि उन्हें अपनी याचिका वापस लेने की अनुमति दी जाए. इस पर जस्टिस बागची ने कहा, 'आपको वो मौका दिया गया था लेकिन आपने उसका फायदा नहीं उठाया. हम आपको याचिका वापस लेने की अनुमति नहीं देंगे.'

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement