सर्वर डाउन, ग्लिच... दिल्ली से मुंबई तक कई उड़ानें बाधित, पैसेंजर्स ने झेली परेशानी

नेविटेयर (Navitaire) पैसेंजर सर्विस सिस्टम में आई तकनीकी खराबी के कारण दिल्ली और मुंबई सहित देश के कई बड़े एयरपोर्ट्स पर उड़ानों का संचालन प्रभावित हुआ है.

Advertisement
सर्वर डाउन होने से एयरपोर्ट पर यात्रियों को इंतजार करना पड़ा (Representative Image/AP) सर्वर डाउन होने से एयरपोर्ट पर यात्रियों को इंतजार करना पड़ा (Representative Image/AP)

अमन भारद्वाज

  • नई दिल्ली,
  • 19 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 12:18 PM IST

दिल्ली और मुंबई सहित कई शहरों के एयरपोर्ट सिस्टम में सर्वर डाउन होने से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा है. नेविटेयर (Navitaire) पैसेंजर सर्विस सिस्टम में आई तकनीकी गड़बड़ी की वजह से गुरुवार सुबह दिल्ली और मुंबई समेत कई हवाई अड्डों पर यात्रियों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ा. 

दिल्ली एयरपोर्ट पर यह समस्या सुबह 6:45 बजे से 7:30 बजे के बीच बनी रही, जिसके चलते इंडिगो, अकासा और एयर इंडिया एक्सप्रेस जैसी एयरलाइंस का कामकाज प्रभावित हुआ. सर्वर डाउन होने की वजह से पैसेंजर लॉग का प्रबंधन मैनुअल तरीके से करना पड़ा, जिससे चेक-इन काउंटरों पर यात्रियों की लंबी कतारें लग गईं. 

Advertisement

सूत्रों के मुताबिक, इंडिगो ने 25 मिनट के अंदर इस तकनीकी खराबी को ठीक कर लिया था, जबकि सुबह 7:30 बजे तक पूरी तरह से तकनीकी फॉल्ट को दूर कर दिया गया. मुंबई एयरपोर्ट पर भी यात्रियों ने इसी सर्वर समस्या के कारण काफी परेशानी झेलनी पड़ी.

चेक-इन काउंटरों पर लगी लंबी कतारें

नेविटेयर सर्वर डाउन होने का सबसे ज्यादा असर यात्रियों के बोर्डिंग और चेक-इन प्रक्रिया पर पड़ा. दिल्ली और मुंबई एयरपोर्ट पर सिस्टम काम न करने की वजह से एयरलाइंस स्टाफ को कागजों पर मैनुअल एंट्री करनी पड़ी. इस धीमी प्रक्रिया के कारण एयरपोर्ट के प्रस्थान (Departure) क्षेत्र में भीड़ जमा हो गई और यात्रियों को अपनी बारी का घंटों इंतजार करना पड़ा.

यह भी पढ़ें: सर्वर ठप होने से थम गईं कंप्यूटर्स की सांसें, जानें- चीन और रूस इससे कैसे बच गए

Advertisement

इंडिगो और अकासा सहित कई एयरलाइंस प्रभावित

तकनीकी खराबी की मार मुख्य रूप से उन एयरलाइंस पर पड़ी जो नेविटेयर (Pax Server System) का उपयोग करती हैं. इंडिगो, अकासा और एयर इंडिया एक्सप्रेस के यात्रियों को सबसे ज्यादा परेशानी हुई. हालांकि, इंडिगो ने तत्परता दिखाते हुए 25 मिनट के भीतर अपने स्तर पर ग्लिच को सुधारा, लेकिन पूरी प्रणाली को सामान्य होने में सुबह 7:30 बजे तक का समय लग गया.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement