'प्रियंका बात नहीं कर रही थीं, फिर मैंने...', वायनाड में राहुल गांधी ने सुनाया बहन की नाराजगी से जुड़ा किस्सा

केरल के वायनाड में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने 2024 भूस्खलन पीड़ितों के लिए बन रहे घरों के शिलान्यास के मौके पर अपनी बहन प्रियंका गांधी वाड्रा से जुड़ा एक किस्सा सुनाया. उन्होंने कहा कि नेताओं को अपने बारे में अधिक खुला व पारदर्शी होना चाहिए.

Advertisement
राहुल गांधी ने प्रियंका गांधी वाड्रा के साथ अपने पारिवारिक रिश्तों का एक मजेदार किस्सा साझा किया. (Photo: PTI) राहुल गांधी ने प्रियंका गांधी वाड्रा के साथ अपने पारिवारिक रिश्तों का एक मजेदार किस्सा साझा किया. (Photo: PTI)

aajtak.in

  • तिरुवनंतपुरम,
  • 26 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 6:18 PM IST

केरल के वायनाड में गुरुवार को आयोजित एक कार्यक्रम में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने अपनी बहन प्रियंका गांधी वाड्रा को लेकर एक किस्सा साझा किया और बताया कि उन्हें वायनाड कितना पसंद है. यह कार्यक्रम 2024 में वायनाड में हुए भूस्खलन के पीड़ितों के लिए कांग्रेस पार्टी की ओर से बनाए जा रहे घरों के शिलान्यास से जुड़ा था. 

राहुल गांधी ने कहा कि वह पिछले 22 वर्षों से राजनीति में हैं और समय के साथ सोचने का तरीका बदलता है. उन्होंने कहा, 'मेरा मानना है कि नेताओं को अपने बारे में ज्यादा खुला और पारदर्शी होना चाहिए और लोगों को बताना चाहिए कि उनके साथ क्या चल रहा है.'

Advertisement

राहुल गांधी ने सुनाया किस्सा

वायनाड के लोगों को अपना परिवार बताते हुए राहुल गांधी ने एक हालिया घटना सुनाई और मजाक में कहा कि इससे प्रियंका गांधी वाड्रा को थोड़ा गुस्सा भी आ सकता है. उन्होंने कहा कि वह और उनकी बहन अक्सर छोटी-छोटी बातों पर बहस करते रहते हैं. 

राहुल गांधी ने बताया कि एक दिन प्रियंका उनसे बात नहीं कर रही थीं, जिसके बाद वह अपनी मां सोनिया गांधी से मिलने गए. सोनिया गांधी ने उनसे पूछा कि प्रियंका कैसी हैं, तो उन्होंने जवाब दिया कि वह नाराज हैं और बात नहीं कर रहीं.

राहुल गांधी ने आगे बताया कि जब वायनाड आने की योजना पर चर्चा हो रही थी तो उन्होंने सोनिया गांधी से कहा कि उन्होंने प्रियंका को 'फंसा' लिया है, क्योंकि वह वायनाड आ रही हैं और यहां आकर उनसे बात किए बिना नहीं रह पाएंगी. 

Advertisement

'...और यही वायनाड का जादू है'

उन्होंने कहा कि सुबह फ्लाइट में जब उन्होंने प्रियंका को नमस्ते कहा तो वह तब भी नाराज लग रही थीं, लेकिन वायनाड पहुंचते ही वह उनसे बात करने लगीं और यही वायनाड का जादू है. राहुल गांधी पहले लोकसभा में वायनाड से सांसद रह चुके हैं. 2024 के लोकसभा चुनाव के बाद उन्होंने यह सीट खाली कर दी थी, जिसके बाद प्रियंका गांधी वाड्रा यहां से सांसद चुनी गईं.

---- समाप्त ----

TOPICS:
Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement