PM मोदी ने अपने काफिले में घटाई गाड़ियों की संख्या, EV पर भी दिया जोर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मितव्ययिता और ईंधन संरक्षण के अपने आह्वान को खुद से शुरू किया है. उन्होंने अपने काफिले में वाहनों की संख्या आधी करने और इलेक्ट्रिक गाड़ियों को शामिल करने के निर्देश दिए हैं. पीएम के इस कदम के बाद कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने भी अपने काफिले छोटे करने का फैसला लिया है.

Advertisement
PM मोदी ने अपने काफिले में घटाईं गाड़ियां. (File photo: ITG) PM मोदी ने अपने काफिले में घटाईं गाड़ियां. (File photo: ITG)

हिमांशु मिश्रा

  • नई दिल्ली,
  • 13 मई 2026,
  • अपडेटेड 1:10 PM IST

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सरकारी खर्च कम करने और ईंधन बचत के संदेश को सख्ती से अमल में लाते हुए अपने काफिले में वाहनों की संख्या घटाने का फैसला किया है.

सूत्रों के अनुसार, प्रधानमंत्री ने स्पेशल प्रोटेक्शन ग्रुप (SPG) को निर्देश दिया कि उनके काफिले में वाहनों की संख्या आधी कर दी जाए. साथ ही उन्होंने काफिले में इलेक्ट्रिक वाहनों (EV) की संख्या बढ़ाने को कहा है, लेकिन इसके लिए नए वाहन खरीदने की मनाही की है.

Advertisement

उधर, SPG ने प्रधानमंत्री के इन निर्देशों को तुरंत लागू करना शुरू कर दिया है. हाल ही में गुजरात और असम की यात्राओं के दौरान काफिले को छोटा रखा गया था. सुरक्षा के जरूरी मानकों का पूरी तरह पालन करते हुए ‘ब्लू बुक’ में दिए गए दिशानिर्देशों से कोई समझौता नहीं किया जा रहा है.

प्रधानमंत्री की इस पहल का असर अब अन्य मंत्रालयों और राज्यों में भी दिखने लगा है. केंद्रीय मंत्री सी.आर. पाटिल ने एस्कॉर्ट वाहन न लेने का फैसला किया है जो सादगी की ओर एक बड़ा संकेत है.

इसी तरह बीजेपी शासित राज्यों जैसे मध्य प्रदेश और राजस्थान के मुख्यमंत्रियों ने भी अपने काफिले छोटे करने के निर्देश जारी कर दिए हैं. कई मंत्रालय ईंधन बचाने के लिए वैकल्पिक ऊर्जा स्रोतों और नई कार्यप्रणालियों पर विचार कर रहे हैं.

Advertisement

दरअसल, पश्चिम एशिया में चल रहे संकट के बीच पीएम नरेंद्र मोदी ने रविवार को हैदराबाद में तेलंगाना बीजेपी द्वारा आयोजित एक रैली को संबोधित करते हुए ईंधन के कम इस्तेमाल पर जोर दिया.

प्रधानमंत्री ने विदेशी मुद्रा बचाने के लिए पेट्रोल और डीजल की खपत कम करने, शहरों में मेट्रो रेल सेवाओं का इस्तेमाल करने, कारपूलिंग करने, इलेक्ट्रिक वाहनों का ज्यादा इस्तेमाल करने, पार्सल परिवहन के लिए रेलवे सेवाओं का उपयोग करने और घर से काम करने का सुझाव दिया था.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement