J-K: पाकिस्तान ने अखनूर में किया सीजफायर का उल्लंघन, पहलगाम हमले के बाद पांचवीं घटना

भारत-पाकिस्तान सीमा पर तनाव बढ़ता ही जा रहा है. जम्मू-कश्मीर के अखनूर सेक्टर में पाकिस्तानी सेना ने बिना किसी उकसावे के भारतीय चौकियों पर एक बार फिर गोलीबारी की है. यह लगातार पांचवीं रात है जब सीमा पर गोलीबारी की घटना हुई है.

Advertisement
पाकिस्तान ने फिर किया सीजफायर उल्लंघन पाकिस्तान ने फिर किया सीजफायर उल्लंघन

सुनील जी भट्ट

  • नई दिल्ली,
  • 29 अप्रैल 2025,
  • अपडेटेड 11:23 PM IST

भारत-पाकिस्तान सीमा पर तनाव बढ़ा हुआ है, और जम्मू कश्मीर के अखनूर सेक्टर में पाकिस्तानी सेना ने बिना किसी उकसावे के भारतीय चौकियों पर एक बार फिर फायरिंग की है. यह लगातार पांचवीं रात है, जब सीमा पर गोलीबारी की घटना हुई. पाकिस्तान की तरफ से चिनाब नदी के पास भारतीय चौकियों को निशाना बनाया गया और 10 से 12 राउंड छोटे हथियारों से फायरिंग की गई.

Advertisement

भारतीय सेना ने इस उकसावे का मजबूती से जवाब दिया. भारतीय सैनिकों ने पाकिस्तानी फायरिंग का करारा जवाब दिया, जिससे फिलहाल गोलीबारी रुक गई है. हालात को देखते हुए भारत-पाकिस्तान अंतर्राष्ट्रीय सीमा और नियंत्रण रेखा पर उच्चस्तरीय चौकसी रखी जा रही है.

यह भी पढ़ें: पहलगाम आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान ने लगातार किया संघर्ष विराम उल्लंघन, सेना दे रही मुंहतोड़ जवाब

28 अप्रैल को लगातार चौथी बार किया था सीजफायर उल्लंघन

बीती 28 अप्रैल की रात भी पाकिस्तान की तरफ से सीजफायर का उल्लंघन किया गया था, जो पहलगाम हमले के बाद चौथी घटना थी. मसनल. अप्रैल महीने में पाकिस्तान द्वारा सीजफायर उल्लंघन की घटनाएं बढ़ी हैं.

  • 1 अप्रैल को कृष्णा घाटी सेक्टर में एक माइन ब्लास्ट की घटना के साथ महीना शुरू हुआ था.
  • पुंछ जिले में 22-23 अप्रैल की रात को गोलीबारी की खबरें आईं. 
  • 24-25 अप्रैल को कुपवाड़ा में भी इसी तरह की घटनाएं दर्ज की गईं. 
  • 26-27 अप्रैल को कुपवाड़ा में दो घटनाएं हुईं.
  • 28 अप्रैल को भी कुपवाड़ा और पुंछ जिलों के सामने पाकिस्तानी सेना ने छोटे हथियारों से फायरिंग की.

यह भी पढ़ें: पाकिस्तान ने सीजफायर का उल्लंघन करते हुए की गोलीबारी, एक भारतीय जवान शहीद

Advertisement

पहलगाम हमले के बाद भारत का जवाबी एक्शन

पाहलगाम हमलों के बाद, भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ कई जवाबी कार्रवाई की है. इसमें सिंधु जल संधि को रद्द करना, पाकिस्तानी नागरिकों के वीजा रद्द करना, राजनयिक मिशनों को कम करना और अटारी और ऑक्टरोई बॉर्डर पॉइंट्स को बंद करना शामिल है. इसके साथ ही, बॉर्डर पर सेना की तैनाती को भी मजबूत किया गया है, जिससे भविष्य में ऐसे किसी भी उकसावे से निपटा जा सके.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »