NEET री-एग्जाम आज: 1.38 लाख कैमरे, 51 हजार जैमर्स, 88 हजार कर्मी... लीकप्रूफ परीक्षा के लिए NTA ने कसी कमर

नीट-यूजी 2026 री-एग्जाम को निष्पक्ष और पारदर्शी बनाने के लिए NTA ने इस बार अभूतपूर्व सुरक्षा व्यवस्था लागू की है. देशभर के 5,440 परीक्षा केंद्रों पर 1.38 लाख से अधिक CCTV कैमरे, 51 हजार से ज्यादा जैमर, AI आधारित निगरानी और बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन की व्यवस्था की गई है.

Advertisement
नीट-यूजी 2026 री एग्जाम के लिए देश के 551 शहरों में 5,440 केंद्र बनाए गए हैं. (File Photo: PTI) नीट-यूजी 2026 री एग्जाम के लिए देश के 551 शहरों में 5,440 केंद्र बनाए गए हैं. (File Photo: PTI)

अनमोल नाथ

  • नई दिल्ली,
  • 20 जून 2026,
  • अपडेटेड 11:59 PM IST

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने 21 जून को आयोजित होने वाली नीट-यूजी 2026 री-एग्जाम के लिए तैयारियां पूरी कर ली हैं. एनटीए ने 3 मई को आयोजित नीट-यूजी 2026 परीक्षा को कथित पेपर लीक के आरोपों के बाद 12 मई को रद्द कर दिया था. एजेंसी ने कहा है कि परीक्षा को पारदर्शी और निष्पक्ष बनाने के लिए देशभर में अभूतपूर्व सुरक्षा और निगरानी व्यवस्था लागू की गई है. एनटीए ने अभ्यर्थियों और अभिभावकों से केवल आधिकारिक सूचनाओं पर भरोसा करने और सोशल मीडिया पर फैलाए जा रहे कथित पेपर लीक जैसे भ्रामक दावों से सावधान रहने की अपील भी की है.

Advertisement

नीट-यूजी 2026 री-एग्जाम भारत के 551 शहरों में स्थित 5,440 परीक्षा केंद्रों और विदेश के 14 केंद्रों पर आयोजित की जाएगी. परीक्षा अंग्रेजी समेत 12 भारतीय भाषाओं में होगी. देशभर से 22 लाख से अधिक अभ्यर्थियों के परीक्षा में शामिल होने की उम्मीद है. एनटीए के मुताबिक परीक्षा 95 हजार से अधिक कमरों में आयोजित होगी और सभी कमरों में सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं. कुल 1,38,560 सीसीटीवी कैमरों के जरिए निगरानी की जाएगी, जिनकी लाइव फीड राष्ट्रीय, राज्य और मंत्रालय स्तर पर मॉनिटर की जाएगी. 

यह भी पढ़ें: 'री-NEET की कोई टेंशन नहीं...', Video बनाकर री-नीट परीक्षा से दो दिन पहले छात्र ने दी जान

इलेक्ट्रॉनिक माध्यम से नकल रोकने के लिए 51,311 जैमर तैनात किए गए हैं. इनमें 17,054 जैमर ईसीआईएल और 34,257 जैमर बीईएल द्वारा उपलब्ध कराए गए हैं. अभ्यर्थियों की पहचान सुनिश्चित करने के लिए सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत किया गया है. देशभर में 38,795 फ्रिस्किंग कर्मियों और 48,448 बायोमेट्रिक सत्यापन कर्मियों की तैनाती की गई है. बायोमेट्रिक सत्यापन के लिए कर्मियों की संख्या दोगुनी की गई है और फेस ऑथेंटिकेशन की भी व्यवस्था की गई है ताकि जांच प्रक्रिया तेज और पारदर्शी बनी रहे.

Advertisement

हर परीक्षा कक्ष में दो इनविजिलेटर रहेंगे

हर परीक्षा कक्ष में दो इनविजिलेटर मौजूद रहेंगे. इसके अलावा प्रत्येक केंद्र पर 10 से अधिक अतिरिक्त परीक्षा कर्मियों की तैनाती की गई है. सभी 5,440 केंद्रों पर एक-एक सेंटर सिस्टम्स ऑफिसर (CSO) भी नियुक्त किया गया है, जो CCTV निगरानी और तकनीकी समस्याओं का तुरंत समाधान करेगा. एनटीए ने करीब 6,700 ऑब्जर्वर्स को परीक्षा केंद्रों पर तैनात किया है. इनके अलावा 100 से अधिक वर्चुअल ऑब्जर्वर केंद्रीय स्तर पर लाइव सीसीटीवी फीड की निगरानी करेंगे. एजेंसी ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज का विश्लेषण एआई आधारित तकनीक से भी किया जाएगा, जिससे किसी भी संदिग्ध गतिविधि या अनियमितता की पहचान तुरंत हो सके.

यह भी पढ़ें: री-NEET के लिए नागपुर के छात्र ने खुद ही चुना था अबूधाबी का सेंटर, 2 बार किया चेक, NTA ने खोल दी पोल 

हर केंद्र पर औसतन 40 से 50 सुरक्षा कर्मी

परीक्षा के सुचारु संचालन के लिए राज्य सरकारों, जिला प्रशासन, पुलिस, अर्धसैनिक बलों, भारतीय वायुसेना और डाक विभाग को भी जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं. प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर औसतन 40 से 50 सुरक्षा कर्मियों की तैनाती की गई है. गोपनीय परीक्षा सामग्री रखने वाले लगभग 1500 बैंक शाखाओं में बैंक अधिकारियों की विशेष ड्यूटी लगाई गई है, जबकि देशभर के करीब 700 संग्रह केंद्रों से OMR शीट एकत्र करने की जिम्मेदारी डाक विभाग निभाएगा. एनटीए ने बताया कि शनिवार को देशभर में मॉक ड्रिल आयोजित की गई, जिसमें जैमर, सीसीटीवी, बायोमेट्रिक सिस्टम और फ्रिस्किंग व्यवस्था की जांच की गई. 

Advertisement

सभी केंद्र समन्वयकों ने कस्टोडियन बैंकों में रखी परीक्षा सामग्री की उपलब्धता की भी पुष्टि की. अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए परीक्षा केंद्रों पर पेयजल, ओआरएस, एंबुलेंस और अभिभावकों के लिए वेटिंग एरिया जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं. परीक्षा कक्षों में दीवार घड़ी, अतिरिक्त रफ वर्क पेज और बाएं हाथ से लिखने वाले विद्यार्थियों के लिए विशेष व्यवस्था भी की गई है. प्रवेश प्रक्रिया में लगने वाले अतिरिक्त समय को ध्यान में रखते हुए परीक्षा अवधि भी बढ़ाई गई है. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »