जंग के बीच IndiGo से लेकर एअर इंडिया तक ने की फ्लाइट्स कैंसिल, दुबई-अबू धाबी में फंसे भारतीय

मिडिल ईस्ट में इजरायल और अमेरिका के संयुक्त हमले में ईरान के सुप्रीम नेता अली खामेनेई की मौत के बाद सुरक्षा स्थिति गंभीर हो गई है. ईरान ने कड़ी जवाबी कार्रवाई की चेतावनी दी है. इससे अंतरराष्ट्रीय हवाई उड़ानों पर बड़ा असर पड़ा है, शनिवार को 410 और रविवार को भारत में 444 उड़ानें रद्द होने की संभावना है.

Advertisement
एयरस्पेस प्रतिबंध से एविएशन सेक्टर प्रभावित (Photo: PTI) एयरस्पेस प्रतिबंध से एविएशन सेक्टर प्रभावित (Photo: PTI)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 01 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 1:32 PM IST

मिडिल ईस्ट में जंग छिड़ गई है. इजरायल और अमेरिकी की ओर से ईरान पर किए संयुक्त हमले से उस क्षेत्र में हालात तनावपूर्ण हो गए हैं. शनिवार को किए गए हमले में ईरान को सुप्रीम लीडर अली खामेनेई मारे गए हैं. सुप्रीम लीडर के मारे जाने से ईरान बौखला उठा और जवाबी कार्रवाई की सख्त चेतावनी जारी की है. इन सब के बीच हवाई सफ़र पर भी इसका असर साफ़ तौर पर देखने को मिल रहा है. 

Advertisement

ईरान पर हुए हमले की वजह से शनिवार को 410 उड़ानें रद्द की गईं थी और अब संभावनाएं जताई गई है कि रविवार को भारत 444 इंटरनेशनल उड़ानें रद्द कर सकता है. एविएशन रेगुलेटर DGCA ने मौजूदा स्थिति पर निगरानी बढ़ा दी है. DGCA एयरलाइन कंपनियों के साथ समन्वय बनाए हुए है ताकि सुरक्षा और ऑपरेशनल नियमों का पूरी तरह पालन सुनिश्चित किया जा सके. मिडिल ईस्ट में बड़ी संख्या में भारतीय रहते हैं, जो कि अब एयरस्पेस बंद होने की वजह से फंस गए हैं. दुबई हो या अबू धाबी, सोशल मीडिया पर तस्वीरें छाई हुई हैं जिसमें भारतीय वहां फंसे होने को लेकर अपना दर्द बयां कर रहे हैं.

मिडिल ईस्ट क्षेत्र में तेजी से बदलते हालात को देखते हुए एअर इंडिया ने अपनी निर्धारित अंतरराष्ट्रीय सेवाओं में और कटौती करने का फैसला लिया है. एयरलाइन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर जारी अपनी ट्रैवल एडवाइजरी में यह जानकारी दी है. 

Advertisement

कंपनी ने बताया कि क्षेत्र की स्थिति की करीबी निगरानी और सावधानीपूर्वक आकलन के बाद यह कदम उठाया गया है. इस संदर्भ में यात्रियों और क्रू की सुरक्षा एयर इंडिया की सर्वोच्च प्राथमिकता है.

यह भी पढ़ें: खामेनेई की मौत पर कश्मीर में प्रदर्शन... सुप्रीम लीडर की तस्वीर लेकर सड़कों पर उतरे लोग, लगाए नारे

पहले से रद्द की गई उड़ानों के अलावा 1 मार्च को संचालित होने वाली कई अलावा अंतरराष्ट्रीय फ्लाइट्स भी रद्द कर दी गई हैं. इन उड़ानों में मुंबई-लंदन हीथ्रो, दिल्ली-बर्मिंघम, दिल्ली-एम्स्टर्डम, दिल्ली-ज्यूरिख, दिल्ली-मिलान, दिल्ली-वियना, बेंगलुरु-लंदन हीथ्रो, दिल्ली-कोपेनहेगन, दिल्ली-लंदन हीथ्रो सहित कई प्रमुख अंतरराष्ट्रीय मार्ग शामिल हैं.

एअर इंडिया ने यात्रियों को हुई असुविधा के लिए खेद व्यक्त किया है और उम्मीद जताई है कि स्थिति जल्द सामान्य हो जाएगी. प्रभावित यात्रियों को उनके रजिस्टर्ड संपर्क नंबर पर आवश्यक जानकारी भेजी जा रही है. इसके अलावा एयरलाइन रीबुकिंग और वैकल्पिक यात्रा व्यवस्था में भी सहायता प्रदान कर रही है.

यात्रियों से अनुरोध किया गया है कि वे अपनी फ्लाइट की लेटेस्ट जानकारी जानने के लिए एअर इंडिया की आधिकारिक वेबसाइट पर करें या 24×7 कॉल सेंटर से संपर्क करें. कंपनी ने यह भी साफ़ किया है कि क्षेत्रीय स्थिति की निरंतर समीक्षा जारी रहेगी और आवश्यक अपडेट समय-समय पर प्रदान किए जाएंगे.

Advertisement

IndiGo का यात्रियों को सलाह

इंडिगो ने एक्स पर पोस्ट करते हुए बताया कि मध्य पूर्व और इसके आसपास के क्षेत्रों में चल रही स्थिति पर गहरी निगरानी जारी रखी है. हमें पता है कि इस समय अनेक यात्री अनिश्चितता का सामना कर रहे हैं, और हम यह आश्वासन देना चाहते हैं कि हर निर्णय सोच-समझकर और सुरक्षित तरीके से लिया जा रहा है.

मौजूदा परिस्थितियों के मद्देनजर, मध्य पूर्व के हवाई क्षेत्र का उपयोग करने वाली कुछ अंतरराष्ट्रीय उड़ानों को अस्थायी रूप से निलंबित किया गया है, जिसकी अवधि अब 2 मार्च 2026, रात 11:59 बजे तक बढ़ा दी गई है. रद्द की गई उड़ानों की पूरी सूची आप आधिकारिक वेबसाइट पर देख सकते हैं.

कतर एयरवेज ने भी दिया बड़ा अपडेट

कतर एयरवेज ने बताया है कि क़तर के हवाई क्षेत्र के बंद होने के कारण उसकी सभी उड़ान सेवाएं अस्थायी रूप से निलंबित कर दी गई हैं. यह फैसला कतर सिविल एविएशन अथॉरिटी के द्वारा हवाई क्षेत्र की सुरक्षा और बेहतर संचालन के लिए लिए गए कदम के तहत लिया गया है.

एतिहाद एयरवेज ने क्या कहा?

एतिहाद एयरवेज ने घोषणा की है कि अबू धाबी के लिए और वहां से सभी उड़ानें सोमवार, 2 मार्च को यूएई समयानुसार रात 2 बजे तक के लिए निलंबित कर दी गई हैं. यह फैसला क्षेत्रीय वायु क्षेत्र में चल रही बंदिशों के कारण लिया गया है, जो एयरलाइन के परिचालनों को प्रभावित कर रही हैं.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement