लश्कर के निशाने पर थी कालकाजी मंदिर और लोटस टेंपल! गिरफ्तार आतंकी ने किए सनसनीखेज खुलासे

दिल्ली से गिरफ्तार लश्कर-ए-तैयबा के आतंकी शब्बीर अहमद लोन ने पूछताछ में बेहद चौंकाने वाले खुलासे किए हैं. उसने माना किया कि दिल्ली की मशहूर मंदिरों और भीड़भाड़ वाले इलाकों की रेकी की गई थी.

Advertisement
शब्बीर अहमद लोन ने जांच एजेंसियों सामने कई खुलासे किए हैं. (File Photo: ITG) शब्बीर अहमद लोन ने जांच एजेंसियों सामने कई खुलासे किए हैं. (File Photo: ITG)

अरविंद ओझा

  • नई दिल्ली,
  • 31 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 6:58 AM IST

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने सोमवार, 30 मार्च को दिल्ली के बॉर्डर से लश्कर आतंकी शब्बीद अहमद को गिरफ्तार किया. इसके बाद उससे सुरक्षा एजेंसियों ने उससे पूछताछ की है. शब्बीर अहमद ने दिल्ली के प्रमुख मंदिरों और सार्वजनिक स्थलों पर हमले की साजिश का खुलासा किया है. शब्बीर ने दिल्ली के कालकाजी मंदिर, लोटस टेंपल और छतरपुर मंदिर की रेकी करने के बाद इनके वीडियो पाकिस्तान में बैठे अपने हैंडलर को भेजे थे.

Advertisement

आतंकी ने कनॉट प्लेस के भीड़भाड़ वाले मार्केट इलाके की भी टोह ली थी. पूछताछ में पता चला है कि पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई और लश्कर अब बांग्लादेश में 'टीआरएफ' (TRF) की तर्ज पर एक नया आतंकी संगठन खड़ा करने की कोशिश में हैं. इसके लिए बांग्लादेशी नौजवानों की भर्ती की गई है. 

शब्बीर अहमद लोन को साल 2015 में कश्मीर में सज्जाद गुल के साथ पकड़ा गया था, जो अब पाकिस्तान में टीआरएफ का लॉन्चिंग कमांडर है. बांग्लादेश में सरकार बदलने के बाद शब्बीर एक्टिव हुआ और उसने दिल्ली, दक्षिण भारत और पश्चिम बंगाल तक अपना मॉड्यूल फैला दिया था.

निशाने पर दिल्ली की ये इमारतें...

शब्बीर अहमद लोन ने पूछताछ में बताया कि लश्कर के निशाने पर दिल्ली के सबसे व्यस्त मंदिर थे. कालकाजी मंदिर, लोटस टेंपल और छतरपुर मंदिर की पूरी रेकी की गई थी, जिससे बड़े हमले को अंजाम दिया जा सके. इसके अलावा कनॉट प्लेस जैसे इलाकों का भी वीडियो पाकिस्तान भेजा गया था. इन खुलासों ने राजधानी की सुरक्षा व्यवस्था को और ज्यादा सतर्क कर दिया है.

Advertisement

शब्बीर ने खुलासा किया कि आईएसआई और लश्कर के टॉप आतंकी अब बांग्लादेश को अपना नया केंद्र बना रहे हैं. वहां टीआरएफ (द रेजिस्टेंस फ्रंट) की तरह एक नया संगठन बनाने के लिए युवाओं को भर्ती किया गया है. सज्जाद गुल, जो शब्बीर के साथ पहले जेल जा चुका है, अब पाकिस्तान से इस पूरे फ्रंट को हैंडल कर रहा है और कश्मीर में आतंकी वारदातों को अंजाम दिलवा रहा है.

यह भी पढ़ें: दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार किया लश्कर का आतंकी शब्बीर अहमद लोन

सज्जाद गुल और शब्बीर का कनेक्शन

साल 2015 में शब्बीर और सज्जाद गुल एक साथ कश्मीर में पकड़े गए थे. जेल से रिहा होने के बाद सज्जाद पाकिस्तान भाग गया, जबकि शब्बीर को बांग्लादेश शिफ्ट किया गया. वहां काफी वक्त अंडरग्राउंड रहने के बाद वह हाल ही में एक्टिव हुआ. एनआईए ने सज्जाद गुल पर लाखों का इनाम रखा है, जो अब पीओके में बैठकर भारत विरोधी ऑपरेशंस को लीड कर रहा है.

 
---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement