Indian Railways: दानापुर-पुणे के बीच चलेगी नई अमृत भारत ट्रेन, देखें रूट और टाइम शेड्यूल

Amrit Bharat Train: भारतीय रेलवे 27 जून 2026 से दानापुर और पुणे के बीच नई अमृत भारत साप्ताहिक ट्रेन 11431/11432 शुरू करने जा रहा है. यह ट्रेन दानापुर से सोमवार को और पुणे से शनिवार को चलेगी, जिससे यूपी और बिहार के लोगों को आने-जाने में सुविधा होगी. आइए जानते हैं इस ट्रेन का टाइम शेड्यूल.

Advertisement
दानापुर-पुणे के बीच 27 जून 2026 से चलेगी नई अमृत भारत साप्ताहिक ट्रेन (फाइल फोटो- ITG) दानापुर-पुणे के बीच 27 जून 2026 से चलेगी नई अमृत भारत साप्ताहिक ट्रेन (फाइल फोटो- ITG)

उदय गुप्ता

  • चंदौली,
  • 23 जून 2026,
  • अपडेटेड 12:24 PM IST

भारतीय रेलवे के मुताबिक, अमृत भारत ट्रेनों के कुनबे में अब एक और नई साप्ताहिक ट्रेन शामिल होने जा रही है, जो दानापुर से पुणे के बीच चलाई जाएगी. अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस यह अमृत भारत ट्रेन 27 जून 2026 से चलेगी.

यह ट्रेन दानापुर से चलकर ट्रेन पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, प्रयागराज छिवकी, जबलपुर, इटारसी और भुसावल के रास्ते पुणे पहुंचेगी. यह नई ट्रेन पुणे से प्रत्येक शनिवार को और दानापुर से प्रत्येक सोमवार को चलाई जाएगी. इस नई अमृत भारत ट्रेन के परिचालन से यूपी एवं बिहार के लोगों को आने जाने में फायदा मिलेगा.

Advertisement

पूर्व मध्य रेल के सीपीआरओ सरस्वती चंद्र ने बताया कि यात्रियों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए पुणे और दानापुर के बीच 27.06.2026 से एक नई अमृत भारत साप्ताहिक ट्रेन 11431/11432 पुणे-दानापुर-पुणे अमृत भारत एक्सप्रेस का नियमित परिचालन किया जाएगा.

इस नई ट्रेन में शयनयान श्रेणी के 08, सामान्य श्रेणी के 07 कोच, पैंट्रीकार का 01 एवं एसएलआरडी के 02 कोच सहित कुल 18 कोच होंगे.

देखें ट्रेन की टाइमिंग और स्टॉपेज
गाड़ी संख्या 11431 पुणे-दानापुर अमृत भारत एक्सप्रेस 27.06.2026 से शनिवार को पुणे से 15.25 बजे खुलकर भुसावल-जबलपुर-प्रयागराज छिवकी के रास्ते रविवार को 21.43 बजे डीडीयू, 22.50 बजे बक्सर, 23़.38 बजे आरा रुकते हुए सोमवार को 01.30 बजे दानापुर पहुंचेगी.

वहीं, वापसी में गाड़ी संख्या 11432 दानापुर-पुणे अमृत भारत एक्सप्रेस 29.06.2026 से प्रत्येक सोमवार को 03.30 बजे दानापुर से खुलकर 03.56 बजे आरा, 04.50 बजे बक्सर एवं 07.15 बजे डीडीयू सहित अन्य स्टेशनों पर रुकते हुए मंगलवार को 11.05 बजे पुणे पहुंचेगी.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »