IMD Route Forecast: रोड ट्रिप का प्लान है? इस फीचर से जानिए पूरे रास्ते कैसा रहेगा मौसम

अगर आप लॉन्ग ड्राइव, फैमिली ट्रिप या सोलो ट्रैवल करने पर जा रहे हैं तो रास्ते में मौसम कैसा रहेगा, यह पहले से ही जान सकते हैं. आपके सफर के रास्ते में बारिश, कोहरा, बर्फबारी या तेज हवाएं आने वाली हैं या नहीं, यह आसानी से पता चल सकता है. इससे यात्रा सुरक्षित और सफर की प्लानिंग आसान होती है.

Advertisement
mausam.imd.gov.in या Mausam App पर मिलेगा Route Forecast फीचर (Getty Image) mausam.imd.gov.in या Mausam App पर मिलेगा Route Forecast फीचर (Getty Image)

सना जैदी

  • नई दिलली,
  • 18 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 3:05 PM IST

अगर आप अकेले (Solo) या अपने परिवार के साथ लंबी छुट्टी पर जाने के लिए रोड ट्रिप प्लान कर रहे हैं तो सफर को लेकर काफी उत्साह होता है, लेकिन रास्ते में मौसम कैसा रहेगा इसका डर भी सताता है. ऐसे में परेशान होने की जरूरत नहीं है. दरअसल, भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) का एक खास फीचर है Route Forecast. जिसकी मदद से आपको पहले ही जानकारी मिल सकती है कि आगे के रास्ते में मौसम कैसा रहेगा. आइए जानते हैं क्या है IMD का रूट फोरकास्ट फीचर और ये कैसे काम करता है.
 
Route Forecast फीचर क्या है?
Route Forecast का मतलब है रास्ते (रूट) पर मौसम का पूर्वानुमान. IMD का यह फीचर खासतौर पर हाईवे, पहाड़ी रास्तों या लंबी दूरी की यात्रा के लिए बनाया गया है. इससे आप जान सकते हैं कि आगे के इलाकों में 3-4 घंटे या ज्यादा समय तक मौसम कैसा रहेगा.

Advertisement

IMD का Route Forecast फीचर आपकी यात्रा के पूरे रास्ते पर मौसम की जानकारी देता है. सामान्य मौसम ऐप में सिर्फ एक शहर या जगह का मौसम दिखाई देता है, लेकिन Route Forecast में आप अपना शुरू का पॉइंट और अंत का पॉइंट डालते हैं तो यह बीच के रास्ते के मौसम की जानकारी देता है. जैसे बारिश, कोहरा, तेज हवाएं, बर्फबारी, गरज-चमक या सूखा मौसम इन सबका बताता है.

IMD के सोशल मीडिया (X, फेसबुक, इंस्टाग्राम) पर अक्सर वीडियो और पोस्ट आते हैं, जहां बताया जाता है कि "Route Forecast" से कैसे सफर सुरक्षित बनाएं, खासकर सोलो ट्रैवल या फैमिली ट्रिप में.

Route Forecast फीचर कैसे काम करता है?
IMD के वैज्ञानिक कई तरीकों से डेटा इकट्ठा करते हैं. जिसमें सैटेलाइट से तस्वीरें ली जाती हैं. रडार से बारिश और बादलों की जानकारी मिलती है. ग्राउंड स्टेशन से तापमान, हवा और नमी का डेटा जुटाया जाता है. न्यूमेरिकल वेदर प्रेडिक्शन (NWP) मॉडल से कंप्यूटर सिमुलेशन किया जाता है. इन सबको मिलाकर रूट के अलग-अलग हिस्सों पर 3 घंटे, 6 घंटे या 1-5 दिन तक का फोरकास्ट तैयार किया जाता है. अगर रास्ते में कोई खतरा (जैसे भारी बारिश, बर्फबारी या कोहरा) है तो अलर्ट भी दिया जाता है.

Advertisement

ये भी पढ़ें: बारिश से पहले मौसम विभाग को कैसे चल जाता है पता? IMD का सिस्टम समझिए

रूट फोरकास्ट कैसे चेक करें? जानिए स्टेप बाय स्टेप प्रोसेस
IMD का यह फीचर मुख्य रूप से Mausam ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध है. Mausam IMD का आधिकारिक ऐप है, जो फ्री में प्ले स्टोर या ऐप स्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं. इसके लिए सबसे पहले Mausam ऐप डाउनलोड करें.

  • अपने मोबाइल में Google Play Store (एंड्रॉयड) या App Store (iPhone) खोलें.  
  • "Mausam IMD" सर्च करें और आधिकारिक ऐप डाउनलोड करें.
  • ऐप ओपन करें, लोकेशन ऑन करें या मैन्युअली शहर चुनें.
  • "Forecast" या "Specialized Forecast" सेक्शन में जाएं.
  • "Route Forecast" या "Highway Forecast" ऑप्शन ढूंढें (कुछ वर्जन में "Travel Weather" या "Geospatial Services" में मिलता है).
  • अपना स्टार्टिंग पॉइंट (जैसे दिल्ली) और डेस्टिनेशन (जैसे मनाली या मुंबई) डालें.
  • मैप पर रूट दिखेगा, और हर हिस्से में मौसम की डिटेल होगी. जिसमें तापमान, बारिश की संभावना, हवा की स्पीड आदि का पता चल जाएगा. अलर्ट अगर है तो रेड/ऑरेंज/येलो कलर में दिखाई देता है.

ये भी पढ़ें: सांप की कुंडली से निकला 'Cyclone', जानिए भारत में जन्मे साइक्लोन शब्द की कहानी


वेबसाइट पर कैसे चेक करें?

  • ब्राउजर में mausam.imd.gov.in खोलें.
  • "Specialized Forecast" सेक्शन में "Highway Forecast" चुनें.
  • यहां प्रमुख हाईवे जैसे NH1, NH44 आदि के लिए अलग-अलग फोरकास्ट दिया जाता है. 
  • अपना रूट चुनकर देखें कि रास्ते में क्या अलर्ट है. जैसे कोहरा, बारिश या बर्फबारी.
  • कुछ जगहों पर "Route Forecast" या Geospatial Services में अपना रूट डालकर चेक कर सकते हैं.

Route Forecast के क्या फायदे हैं?

Advertisement
  • अचानक मौसम खराब होने से बचाव, जैसे पहाड़ों में लैंडस्लाइड या हाईवे पर कोहरा.
  • यात्रा प्लान बदलने या रुकने का फैसला पहले ले सकते हैं.
  • परिवार, बच्चे या बुजुर्गों के साथ सफर में एक्स्ट्रा सेफ्टी होती है.
  • सोलो ट्रैवल या लॉन्ग ड्राइव में बहुत मददगार है.

बता दें कि Mausam ऐप में रडार, नाउकास्ट (अगले 3 घंटे) और 7-दिन का फोरकास्ट भी फ्री मिलता है.


 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement