देश के बड़े हिस्से में भीषण गर्मी का कहर जारी है. सूरज की तपिश ऐसी है जैसे आसमान से आग बरस रही है. भीषण गर्मी में बाहर निकलना मुश्किल हो रहा है. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने चेतावनी जारी की है कि अप्रैल के आखिरी हफ्ते में और झुलसाने वाली गर्मी पड़ेगी. उत्तर प्रदेश, दिल्ली, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, राजस्थान, ओडिशा और छत्तीसगढ़ के कई इलाकों में तापमान 42 से 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है.
IMD के मुताबिक, इन इलाकों में दिन का तापमान सामान्य से 4-5 डिग्री या उससे ज्यादा रहने वाला है. कई जगहों पर रातें भी गर्म रहेंगी, जिससे लोगों को आराम नहीं मिल पाएगा. बीते सात दिनों के रिकॉर्ड तापमान और आने वाले छह दिनों के पूर्वानुमान से पता चलता है कि उत्तर और मध्य भारत पूरी तरह गर्मी की चपेट में है.
नीचे दिए गए एनिमेशन वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि गर्मी कहां-कहां बढ़ रही है और आने वाले दिनों में कहां गर्मी का प्रकोप और बढ़ जाएगा.
कहां-कहां चलेगी लू?
प्रचंड गर्मी... देश में इस जगह पारा 44.6 पार! देखें सबसे गर्म शहरों की लिस्ट
क्यों बढ़ रही है गर्मी?
मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि अभी प्री-मॉनसून की स्थिति है. हवा की दिशा और साफ आसमान के कारण सूरज की किरणें सीधे जमीन पर पड़ रही हैं. बता दे कि अप्रैल-जून 2026 के लिए IMD ने पहले ही चेतावनी दी थी कि इस बार गर्मी के दिन सामान्य से ज्यादा रह सकते हैं.
aajtak.in